

मुर्शिदाबाद : कांदी में स्कूल बस और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर होने से 9 स्कूली विद्यार्थी घायल हो गए। गाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार को मुर्शिदाबाद के कांदी-बड़ंचा सड़क के घोषबाटी इलाके में हुई। पता चला है कि मंगलवार दोपहर कांदी के घनश्यामपुर के एक प्राइवेट स्कूल की स्कूल बस विद्यार्थियों को ले जा रही थी। घोष बाटी इलाके में सामने से आ रही लॉरी से स्कूल बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में नौ स्कूली छात्र-छात्राएं और स्कूल बस का ड्राइवर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद, इलाके के लोग घायलों को कांदी अनुमंडल अस्पताल ले गए। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि कुछ घायलों बच्चों की हालत गंभीर है। स्थानीय निवासी मुक्ति मंडल ने बताया कि स्कूल बस डाक बंगला की ओर जा रही थी। घोष बाटी में सामने से आ रही लॉरी ने कंट्रोल खो दिया और उससे बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद, गांव वाले मौके पर पहुंचे और बचाव का कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर कांदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लॉरी को कब्जे में ले लिया गया है।