जिला में 83 प्रतिशत एनुमरेशन फॉर्म हुये जमा

डीएम ने जल्द से जल्द फॉर्म जमा करने की अपील की
जिला में 83 प्रतिशत एनुमरेशन फॉर्म हुये जमा
Published on

आसनसोल : इन दिनों पूरे बंगाल के साथ ही पश्चिम बर्दवान जिला में भी एसआईआर को लेकर एनुमरेशन फॉर्म भरने और जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। इसे लेकर पश्चिम बर्दवान के सभी सरकारी स्कूलों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कि लोगों को एनुमरेशन फॉर्म भरने में अगर कहीं कोई दिक्कत आ रही है तो उसे दूर किया जा सके। इसी क्रम में मोनीमाला गर्ल्स हाई स्कूल और ईदगाह हाई स्कूल में लगे स्पेशल कैंप का डीएम एस पोन्नमबलम और एसडीएम विश्वजीत भट्टाचार्य ने दौरा कर लोगों से बात कर जल्द से जल्द फॉर्म भरने को कहा।

डीएम ने बीएलओ एंड बीएलए को दिये निर्देश

डीएम एस पोन्नमबलम ने बीएलओ एंड बीएलए के साथ मीटिंग कर सभी को महत्वपूर्ण निर्देश दिए और वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर एनुमरेशन फॉर्म मामले के बारे में सवाल भी पूछे। साथ ही उनसे कहा गया कि फॉर्म को जल्द से जल्द जमा करवायें। किसी तरह की कोई भी परेशानी हो तो अपने उच्च लेवल के अधिकारी से संपर्क करें। मौके पर डीएम एस पोन्नमबलम ने बताया कि अभी तक पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में 83 प्रतिशत एनुमरेशन फॉर्म जमा हो चुके हैं और जो बाकी हैं, उन्हें जल्द से जल्द जमा करने को कहा गया। बीएलओ एवं बीएलए से कहा गया कि फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर थी जो बढ़ कर 11 दिसबंर हो गयी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in