700 मरीजों ने परामर्श और सेवाओं का उठाया लाभ

700 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जांच करवायी
700 मरीजों ने परामर्श और सेवाओं का उठाया लाभ
Published on

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 84 स्थित विद्यासागर मैदान में दो दिवसीय नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। गौरतलब है कि यह शिविर एक डाके डॉक्टर द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें दांत, आंख, कान, नाक, ईसीजी एवं पैथोलॉजी की जांच की गयी। मौके पर डॉ. देवाशीष सरकार ने बताया कि ये शिविर स्वास्थ्य जागरूकता और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का एक प्रमुख साधन हैं। आगे बताया कि इस शिविर में पहले दिन आसपास के इलाके एवं ग्रामीण इलाके से करीब 700 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जांच करवायी। उन्होंने बताया कि इस लगने वाले दो दिवसीय जांच शिविर में पहले दिन 700 लोगों की उपस्थिति देखी गई। इससे लगता है दूसरा दिन कुल मिलाकर 1000 पार होना कोई बड़ी बात नहीं है। इस मौके पर डॉ. शर्मिष्ठा सरकार, डॉ. बनश्री सरकार, डॉ. अनिरूद्ध धर सहित अन्य डॉक्टर मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in