युवक का सिर काट कर हत्या करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

मांस काटने वाले चाकू से सिर को धड़ से अलग कर जंगल में फेंक दिया गया
युवक का सिर काट कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त को ले जाती पुलिस
युवक का सिर काट कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त को ले जाती पुलिस
Published on

पूर्व मिदनापुर: पूर्व मिदनापुर जिले के दीघा थाना इलाके के मंडला गांव के रहने वाले एक युवक राजीव दास (20) की सर काट कर हत्या करने के आरोप में आखिरकार पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन लोगों को कांथी अदालत में पेश किया गया जहां से तीनों को सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
     मालूम हो कि 9 मई को पूर्व मिदनापुर के रामनगर 2 ब्लॉक के पालधुई क्षेत्र के गोविंदपुर जंगल से एक व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद किया गया था। हालांकि, उस समय उसकी पहचान ज्ञात नहीं हो सकी थी। क्षेत्र के निवासियों ने दुर्गंध की सूचना पुलिस को दी। अगले दिन कटा हुआ सिर कुछ ही दूरी पर बरामद किया गया लेकिन शव जिस तरह से सड़ चुका था, उसके कारण वहां रहने वाले कोई भी व्यक्ति उसे पहचान नहीं पाया। मृतक के हाथ पर शिव का टैटू बना हुआ था। हिंदी में महाकाल लिखा था। उस के आधार पर पुलिस अंततः मृतक की पहचान करने में सफल हो गयी। पता चला कि मृतक का नाम राजीव दास (20) है। वह दीघा थाना के मंडला गांव का रहने वाला और पेशे से होटल कर्मचारी था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह 5 मई से लापता था। तब से उनकी तलाश जोरों पर थी। आखिरकार उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद अपराधियों की खोज में जुट गई थी। पुलिस ने मोबाइल टावर के माध्यम से खोज शुरू की और अंततः पुलिस ने दीघा थाने के सरिपुर गांव के सोमनाथ दास, रामनगर थाने के शेख समीउल इस्लाम और हमीरपुर के राजीव वर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्तों से प्राथमिक रूप से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि 5 मई को सभी ने मिलकर शराब पार्टी की थी। उसके बाद उनलोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और विवाद के दौरान राजीव दास की गर्दन में तौलिया लपेटकर हत्या कर दी गई। उसके बाद मांस काटने वाले चाकू से सिर को धड़ से अलग कर जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर कुछ जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in