सेल आईएसपी में इतिहास रचेगा 24 सितंबर का दिन

7 बूथों पर 3514 कर्मचारी करेंगे अपने प्रतिनिधि का फैसला
सेल आईएसपी गेट
सेल आईएसपी गेट
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : सेल आईएसपी बर्नपुर के इतिहास में 24 सितंबर का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्लांट के इतिहास में पहली बार 'वन प्लांट-वन ट्रेड यूनियन' व्यवस्था के तहत मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन के लिए गुप्त मतदान होगा। प्रबंधन, श्रम विभाग तथा चुनाव में हिस्सा ले रही सातों यूनियनों के बीच हुई बैठक में चुनाव कार्यक्रम पर सहमति बनी है। मतदान कल सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। जानकारी के अनुसार इस चुनावी मैदान में सात यूनियनें - सीटू, इंटक, बीएमएस, एआईयूटीयूसी, आईएमयू, एचएमएस और एटक अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

7 मतदान केंद्र बनाए गए

चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्लांट परिसर में कुल 7 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 3514 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बूथों का विभागवार बंटवारा इस प्रकार है - बूथ नंबर 1 ओल्ड पीबीएस बिल्डिंग में 518, बूथ नंबर 2 सीएचपी एडमिन बिल्डिंग में 462, बूथ नंबर 3 आरएमएचपी रेस्ट रूम में 459, बूथ नंबर 4 विनीत भवन में 451, बूथ नंबर 5 मिल्स एडमिन बिल्डिंग में 554, बूथ नंबर 6 आईएंडडी सेंटर में 525 और बूथ नंबर 7 सीपीडी ऑफिस में 545 वोटर मतदान करेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in