23 स्ट्रीट लाइटों का किया गया उद्घाटन

ADDA फंड से कुल 23 स्ट्रीट लाइट लगायी गयी
23 स्ट्रीट लाइटों का किया गया उद्घाटन
Published on

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 76 में 23 स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी, जिसका उद्धाटन आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक एवं एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने किया। मौके पर वार्ड 76 की पार्षद बबीता दास ने कहा कि अपर हिल व्यू, पानी टंकी और बीसी कॉलेज के कुछ इलाकों में कुल मिलाकर 23 स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। उन्होंने बताया कि अपर हिल व्यू और पानी टंकी के पास रात के समय अंधकार हो जाता था। स्थानीय लोगों की मांग थी कि यहां लाइट लगायी जाये। वहीं ADDA फंड से कुल 23 स्ट्रीट लाइट लगायी गयी। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, वार्ड अध्यक्ष ज्वाला शर्मा, तारक चक्रवर्ती सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in