

आसनसोल : रविवार को राज्य पुलिस परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा जरूरी सभी तैयारियां की गई थीं। इसी क्रम में सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात थी और उन्हें किसी तरह का कोई परेशानी न हो, इसे लेकर उन्हें गाइड भी किया गया। गौरतलब है कि पूरे आसनसोल और दुर्गापुर के स्कूल सेंटर पर परीक्षार्थियों की काफी भीड़ देखी गई और रिपोर्ट के अनुसार 19802 परीक्षार्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा दी। इस संबंघ में आसनसोल एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य ने बताया कि आसनसोल में कुल 41 परीक्षा सेंटर थे, जिसमें 16243 परीक्षार्थियों की लिस्ट थी। वहीं परीक्षा सेंटर में 9369 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 6874 परीक्षार्थी गैरहाजिर थे। वहीं दुर्गापुर में कुल 30 परीक्षा केंद्र थे, जिसमें 19038 परीक्षार्थियों का लिस्ट में नाम था। परीक्षा सेंटर में 10433 परीझार्थियों ने परीक्षा दी और 8605 परीक्षार्थी गैरहाजिर थे।