18 ओसी एवं आईसी का हुआ फेरबदल

हीरापुर थाना के ओसी करतार सिंह एवं सौमेन बंद्योपाध्यय आसनसोल नॉर्थ थाना के ओसी बने
18 ओसी एवं आईसी का हुआ फेरबदल
Published on

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सीपी ने 18 एसआई के स्थानांतरण का रिलीज ऑर्डर जारी की है। रिलीज ऑर्डर के अनुसार एनटीएस थाना के ओसी रियाज उद्दीन को अंडाल थाना के ओसी, अंडाल थाना के ओसी अभिजीत सिंहा रॉय को एनटीएस थाना का ओसी, हीरापुर थाना के ओसी सौमेन बंद्योपाध्यय को आसनसोल नॉर्थ थाना का ओसी, आसनसोल नॉर्थ थाना के ओसी करतार सिंह को हीरापुर थाना के ओसी, जहांगिरी मुहल्ला टीओपी के आईसी मदन मोहन दत्ता को केंदा पीपी के आईसी, केंदा पीपी के आईसी मिहिर कुमार डे का नियामतपुर फांड़ी, पंजाबी मोड़ फांडी के आईसी मैनूल हक को बराकर पीपी के आईसी, बराकर पीपी के आईसी मेघानंद मंडल को कन्यापुर फांड़ी का आईसी, निमचा फांड़ी के आईसी बुद्धदेव गैन को चुरुलिया ओपी के आईसी, नियामतपुर ओपी के आईसी परिमल विश्वास को वारिया ओपी के आईसी, कल्याणेश्वरी फांड़ी के आईसी नजमुल हुद्दा को पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी, फरीदपुर फांड़ी के आईसी शिलादित्य बनर्जी को अखड़ा ओपी के आईसी, बल्लभपुर ओपी की आईसी नसरीन सुल्ताना को निमचा फांड़ी के आईसी, कन्यापुर फांड़ी के आईसी शिउली मंडल को कल्याणशेवरी फांड़ी के आईसी, वारिया फांड़ी के आईसी उज्जवल कुमार साहा को जहांगिरी मुहल्ला टीओपी के आईसी, चुरुलिया ओपी के आईसी पार्थ प्रतीम चक्रववर्ती को बल्लभपुर ओपी के आईसी, आसनसोल महिला थाना की ओसी स्नेहविता मंडल को डीसीपी सेंट्रल ऑफिस, उखड़ा ओपी के आईसी सुशीम सरकार को फरीदपुर फांड़ी के आईसी पद पर स्थानांतरण किया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in