एडीपीसी के 16 पुलिस अधिकारियों का हुआ फेर-बदल

एक महिला एसआई सहित 11 सब इंस्पेक्टर और 5 एएसआई का फेर-बदल
एडीपीसी के 16 पुलिस अधिकारियों का हुआ फेर-बदल
Published on

आसनसोल : आसनसोल -दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के 16 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी द्वारा जारी आदेश में एक महिला एसआई सहित 11 सब इंस्पेक्टर और 5 एएसआई शामिल हैं। गौरतलब है कि लाइन या एडीपीसी से एसआई सुकदेव लक्ष्मण को एडीपीसी कंट्रोल रूम, पीएसआई मो. सफीउल इस्लाम को कुल्टी थाना, विश्वजीत साहा को रानीगंज थाना, तपन नायक को सालानपुर थाना, साक्षी गोपाल बाग्दी को पंजाबी मोड़ फांड़ी आईसी, देब कुमार दास को जामुड़िया थाना और एलएसआई जिन्नत अंसारी को आसनसोल महिला थाना में पदस्थ किया गया है। वहीं एसीपी (हीरापुर) दफ्तर के एसआई समीर माझी को कोक-ओवेन थाना, सुबीर सरकार को आसनसोल (नॉर्थ) थाना, हीरापुर थाना से गौतम घोष और जामुड़िया थाना से अशोक कुमार बनर्जी को डीडी में भेजा गया है। वहीं एएसआई पंचानन माझी को एसीपी (हीरापुर) के रीडर, शेख मफीजुर रहमान को डीडी में, शिव प्रसाद माजी को हीरापुर थाना में, शेख सुरअली को मलानदिघी आउट पोस्ट में और गौतम मुखर्जी को फरीदपुर फांड़ी का आईसी नियुक्त किया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in