60 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

500 रुपये के 120 नकली नोट हुए बरामद
नकली नोटों के साथ गिरफ्तार अभियुक्त
नकली नोटों के साथ गिरफ्तार अभियुक्त
Published on: 

मुर्शिदाबाद : सुती थाने के चांदेर मोड़ इलाके से पुलिस ने 60 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सुती थाने की पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम जहीरुल शेख (38) है। उसका घर सुती थाने के छोटो कांकरमारी इलाके में है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जहीरुल शेख को गुरुवार रात चांदेर मोड़ से मदना जाते समय गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये के 120 नकली नोट बरामद हुए। नकली नोट कहां से लाए गए थे और कहां या किसे पहुंचाने की योजना थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जहीरुल के साथ इस गैंग में कोई और तो शामिल नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति से नकली नोटों के सोर्स और इसके पीछे के लोगों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जाएगी। शुक्रवार को गिरफ्तार व्यक्ति को 10 दिन की पुलिस कस्टडी के अनुरोध के साथ जंगीपुर अनुमंडल कोर्ट में पेश किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in