नाका चेकिंग में साढ़े 10 लाख रुपये बरामद

रुनाकुड़ा घाट से नाका चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली
नाका चेकिंग में साढ़े 10 लाख रुपये बरामद
Published on

बाराबनी : चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा विभिन्न चौक -चौराहे पर आसनसोल -दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से नाका चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बाराबनी थाना क्षेत्र के बंगाल - झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र के रुनाकुड़ा घाट से नाका चेकिंग के दौरान सोमवार की दोपहर करीब 12: 45 बजे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान झारखंड से आसनसोल आ रही एक किराये की कार से 10,50,000 नकदी बरामद की। सनद रहे कि बर्नपुर निवासी संजय तिवारी झारखंड के महागामा से एक किराये की कार से रुपये के साथ आसनसोल आ रहे थे। पुलिस को उन्होंने बताया कि उक्त पैसे व्यवसाय के हैं। पुलिस ने उनसे इन पैसों के स्रोत के बारे में पूछताछ की, लेकिन वे कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सकें जिस कारण संदेह के घेरे में आ गए। एफएसटी की उपस्थिति में उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके लिए इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी को भी सूचना दे दी गई है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in