2500 बूथ क्षेत्र में विकास के लिए आवंटित किये गये 100 करोड़ रुपये

जिले में 400 बूथों पर विकास कार्य हुआ प्रारंभ
2500 बूथ क्षेत्र में विकास के लिए आवंटित किये गये 100 करोड़ रुपये
Published on

आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले में आमादेर पाड़ा आमादेर सामाधान शिविर 3 नवंबर को समाप्त हो गया है। सभी शिविर सफलता के साथ पूरा किये गये। इसे लेकर जिला प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम की अध्यक्षता में एक बैठक की गई थी। जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने बताया कि जिले में आमादेर पाड़ा आमादेर सामाधान शिविर के तहत कुल 2500 बूथों पर शिविर लगाया गया था जिसमें 2300 बूथों का स्टीमेट प्रीपेरेशन हो चुका है। 1500 बूथों का टेंडर भी हो चुका है। वहीं 400 बूथों पर काम प्रारंभ कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से प्रति बूथ 10 लाख रुपये के हिसाब से कुल 2500 बूथों पर ढाई सौ करोड़ रुपये में 100 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 10 हजार स्कीमों में 7 हजार स्कीमों का टेंडर पूरा हो गया है। जनवरी तक सभी बूथों का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सनद रहे कि तीन बूथों को लेकर आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान परियोजना के तहत लोगों ने जिन समस्याओं को सामने रखा था, उसे टेंडर के माध्यम से ठेकेदारों द्वारा पूरा करवाया जा रहा है। लोगों की इच्छानुसार बूथों की समस्याओं को उठाने पर उसकी सूची बनाई गई। इसके बाद उसका जायजा लिया गया था ताकि सही में वहां उक्त समस्या है कि नहीं। अब जैसे -जैसे टेंडर पास हो रहे हैं, वैसे -वैसे विभिन्न वार्डों के बूथ स्तरीय काम प्रारंभ किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in