

सौंदर्य की दुनिया में फाउंडेशन, लिपस्टिक और क्रीम के बीच फेस पाउडर की भूमिका अब बेहद खास हो गई है। पहले इसे केवल मेकअप का आखिरी टच माना जाता था, लेकिन आज इसके बिना मेकअप अधूरा लगता है। आमतौर पर महिलाएं ही फेस पाउडर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। यह मुख्य रूप से दो तरह का होता है-लूज पाउडर और कॉम्पैक्ट पाउडर। खास बात यह है कि आप इसे फाउंडेशन के विकल्प के तौर पर भी चुन सकती हैं।
मात्रा का ध्यान : इसे जरूरत के हिसाब से ही लगाएं।
सही तरीका : पाउडर लगाने के लिए हमेशा पफ का इस्तेमाल करें। ज्यादा लग जाए तो ब्रश से अतिरिक्त पाउडर हल्के हाथ से हटा दें।
शेड का चुनाव : फेस पाउडर आपकी त्वचा के रंग से दो टोन हल्का होना चाहिए।
नेचुरल फिनिश : इसका काम मेकअप को सेट करना है, इसलिए इसे इस तरह ब्लेंड करें कि चेहरे पर मोटी परत न दिखे।
बाहरी असर से बचाव : यह त्वचा को मौसम और वातावरण के प्रभाव से बचाने में मदद करता है।
दाग-धब्बों पर असर : इसके सही उपयोग से चेहरे के हल्के दाग-धब्बे छिप जाते हैं।
निखार और ताजगी : यह रंगत को निखारता है, चेहरे को आकर्षक बनाता है और त्वचा को ठंडक का एहसास देता है। (उर्वशी)शैली माथुर