सक्सेसफुल मैरिड लाइफ के सूत्र

दाम्पत्य जीवन
सक्सेसफुल मैरिड लाइफ
सक्सेसफुल मैरिड लाइफ
Published on

अच्छे, सुखी दांपत्य जीवन की कामना हर व्यक्ति करता है पर मगर हम अपने आस-

पास नजर दौड़ाएं तो ऐसे सुखी जोड़े बहुत कम पाएंगे। आज दांपत्य में अलगाव की

स्थिति अधिक देखने को मिलती है। विशेषज्ञों ने भी इस समस्या पर ध्यान देना शुरू

किया है और अब ऐसे कई अध्ययन हो रहे हैं जिनसे युवा जोड़ों में अलगाव के कारणों

को जानने का प्रयत्न किया जा रहा है।

विशेषज्ञ अब इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि किन कारणों से आपके वैवाहिक

जीवन में दरार आती है और आपके रिश्तों को मजबूत बनाने में क्या-क्या बातें काम आ

सकती हैं।

मेरिज थेरेपिस्टस का मानना है कि 80 प्रतिशत जोड़ों में यह समस्या सामने आती है

कि वे ’एक्टिव लिसनर‘ नहीं होते। एक दूसरे की बात सुनना बहुत जरूरी है पर

अधिकतर जोड़ों में सिर्फ अपनी बात कहने की जल्दी ही पाई गई, दूसरे की बात सुनने

की नहीं। ’द सेवन प्रिंसिपल्स फॉर मेकिंग मैरिज वर्क’ के लेखक जॉन गॉटमेन के

अनुसार अधिकतर महिलाएं ही सास-ससुर आदि समस्याओं की शिकायतें पति से करती

हैं पर पति प्रायः ऐसी बातों को करना व सुनना पसंद नहीं करते।

विशेषज्ञों ने अपने अध्ययन में यह भी पाया कि कई बार पति-पत्नी महसूस करते हैं कि

उनके रिश्ते का अंत सिर्फ तलाक ही है पर कई बार ऐसे भी उदाहरण मिले हैं कि

इकट्ठे रहते-रहते उनके तनाव खत्म हो जाते हैं और वे सुखी दाम्पत्य जीवन व्यतीत

करते हैं। अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी व सफल बनाने के लिए विशेषज्ञों ने कुछ गुर

बताए हैं, आइए जाने उन्हें-

अगर आपके स्वभाव अलग-अलग हैं तो इन स्वभावों से नफरत के बजाय प्यार करें।

रोहित एक संगीतकार है और मान्या एक अच्छी इंटीरियर डिजाइनर। दोनों के प्रोफेशन

तो अलग हैं ही, दोनों के स्वभाव में भी असमानता है। रोहित एडवेंचर पसंद करता है

और मान्या घर पर बैठकर फुटबाल मैच देखना। दोनों एक दूसरे की पसंद का ध्यान

रखते हैं। दोनों ने एक दूसरे को पूर्ण स्वतंत्रता दे रखी है और एक दूसरे को रोक-टोक

करने के बजाय एक दूसरे की उपलब्धियों की सराहना करते हैं। दोनों आज एक सुखी

दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। आप भी ऐसा करके देखें और एक दूसरे की

उपलब्धियों को अपनी उपलब्धियां मानें।

सफल दंपति अपने विवादों का सामना हंस कर करते हैं अर्थात जब आपकी बहस झगड़े

का रूप धारण करने लगे तो कोई ऐसा मज़ाक, जिसे सुनकर आपका साथी भी हंस दे,

मुस्कुरा दे, कर डालिए। अपने झगड़े को कभी भी लंबा मत होने दें। जितनी जल्दी आप

अपने साथी को मना लेंगे, विवाद कभी भी गंभीर रूप नहीं ले पाएंगे।

सफल दांपत्य के लिए सबसे आवश्यक है एक दूसरे के कामों में हाथ बंटाना। लिली और

राजीव दोनों नौकरी पेशा हैं पर दोनों ने कभी भी अपने कामों की सीमा निर्धारित नहीं

की, न घर के कामों की और न बाहर के कामों की। जब जिसको समय मिल जाता है

वह काम निपटा देता है। दोनों एक दूसरे को कभी भी काम न होने का ताना नहीं देते।

इससे दोनों का कार्य भी आसान हो जाता है और एक-दूसरे का सहयोग उन्हें मिलता

रहता है। आप भी उन जैसे सफल दंपति बन सकते हैं। बस एक दूसरे के कामों में हाथ

बंटाएं।

एक दूसरे के विश्वास को मत तोड़िए। आजकल महिला हो या पुरुष, विवाहेत्तर संबंध

बढ़ते ही जा रहे हैं और कई जोड़े इनके कारण अपने रिश्ताें में दरार डाल लेते हैं।

इसलिए बहुत जरूरी है एक दूसरे के विश्वास को बनाए रखना और इन रिश्तों से दूर

रहना। विवाह एक बहुत मजबूत व पवित्र बंधन है। अगर आप अपने जीवन साथी में ही

सब खुशियां ढूंढने का प्रयास करेंगे तो अपने रिश्ते की गरिमा बनाए रखेंगे।

अपने रोमांस को हमेशा जिंदा रखें। बेशक आपके विवाह को हुए कुछ समय गुजर चुका

है पर आपका रोमांस फीका नहीं पड़ना चाहिए। उन क्षणों को याद करते रहें जो आपके

प्यार के यादगार क्षण हैं। आपने उन्हें कैसे पाया, कैसी हुई आपकी पहली मुलाकात, इन

क्षणों को दोनों याद करें।

दाम्पत्य जीवन की सफलता के लिए एक दूसरे को समय देना बहुत जरूरी है। अगर आप

अपने कार्य और कैरियर में व्यस्त होने के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाते तो

आपका जीवन साथी न केवल अकेलापन महसूस करता है बल्कि वह अपने आपको

उपेक्षित महसूस भी करता है और यह उपेक्षा आपके दाम्पत्य जीवन में दरार साबित हो

सकती है। सोनी मल्होत्रा(उर्वशी)

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in