

पुरुष हो या औरत, सबसे पहले हमारी नजर उसके चेहरे पर पड़ती है। ऐसे
में होंठों पर अनायास ही ध्यान जाता है। अगर होंठ स्वस्थ व सुंदर हों तो
आकर्षण बढ़ ही जाता है। जरा खुद को देखिए, क्या आपके होंठ स्वस्थ,
आकर्षक और रसीले हैं कि नहीं? अगर आपके होंठों में आकर्षण कम लगता
हो तो उन पर ध्यान दीजिए। ध्यान रखिए नारी सौंदर्य में स्वस्थ सुंदर होंठों
का बड़ा महत्व है। यहां पेश हैं कुछ उपयोगी टिप्स :-
-केसर को दूध की मलाई से रगड़ कर रात को होंठों पर लगाकर सोएं।
-होंठों को मुलायम व खूबसूरत बनाए रखने के लिए इनकी नियमित रूप से
-मलाई से मालिश करें। इससे होंठ मुलायम होंगे।
-रात को सोते समय इन पर गुलाब की पंखुड़ियों और मलाई का पेस्ट बनाकर लगाने से भी फायदा होगा।
-अगर होंठ फट गए हों तो वैसलीन या किसी अच्छी कम्पनी का लिप बाम
लगायें।
-भोजन में मक्खन को नियमित स्थान दें। अगर होंठ सूख रहे हैं और उनमें से खून निकलता है तो तुरंत किसी डाक्टर से मिलें और फटे होंठों का सही इलाज कराएं।
-पानी कम पीने से होंठ फटते हैं। ऐसे में नियम से पानी पीने की आदत डालें। रोज कम से कम आठ-दस गिलास पानी जरूर पीएं।
-हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। ऐसे फल खाएं जिसमें विटामिन भरपूर मात्रा में हों।
-होंठों को कभी भी दांतों से नहीं चबाएं। इससे होंठों का आकार बिगड़ता है और होंठ देखने में भददे लगते हैं।
-अगर होंठ ज्यादा फट रहे हों तो शहद व देशी घी लगाने से भी फायदा होगा।
-अगर होंठों पर घी लगाना नहीं चाहती तो रात को सोते समय घी हल्का सा गरम करके नाभि में लगाएं। सुबह तक काफी फायदा होगा।
-होंठों पर कभी भी सस्ती लिपस्टिक प्रयोग न करें। इससे होंठों को नुकसान पहुंचता है। मैट लिपस्टिक का भी ज्यादा प्रयोग न करें। इससे होंठ जल्दी रूखे हो जाते हैं और उनकी प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है।
लिपस्टिक कैसे लगाएं?
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों की आउटलाइन किसी गहरे रंग से लिपलाइनर से बना लें। होंठों को उनके प्राकृतिक आकार से हट कर शेप देना चाहें तो ऐसा करें। बस आउटलाइन बनाते समय सावधान रहें कि कहीं हाथ कांपे नहीं वरना आउटलाइन टेढ़ी बनेगी।
इसके बाद होंठों को टिश्यू पेपर से ब्लाट करें। इससे अतिरिक्त लिपस्टिक निकल जाएगी। ऐसे दो-तीन बार करें। लिपस्टिक होंठों में अच्छे से जब्त हो जायेंगी।
अपनी उम्र को ध्यान में रखते हुये ही लिपस्टिक के रंग का चुनाव करें।
सिर्फ यह न देखें कि क्या चलन में है। आप पर उस चीज का सूट करना भी जरूरी हैं। वैसे ब्राउन रंग हर महिला पर जंचता है। कभी भी कपड़े से रगड़कर लिपस्टिक साफ न करें। हल्के हाथ से हमेशा क्लीजिंग मिल्क से ही साफ करें। चंद्रिका(उर्वशी)