Women’s Hockey5s World Cup: पोलैंड के बाद भारत ने अमेरिका को 7-3 से हराया

Women’s Hockey5s World Cup: पोलैंड के बाद भारत ने अमेरिका को 7-3 से हराया
Published on

मस्कट: भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH हॉकी 5 महिला विश्व कप में अमेरिका को 7-3 के बड़े अंतर से हरा दिया। इससे पहले बुधवार को महिला हॉकी टीम ने पोलैंड को 5-4 से हराया था। अमेरिका के खिलाफ गुरुवार(25 जनवरी) को खेले गये मैच में दीपिका सोरेंग, महिमा चौधरी, मारियाना कुजूर, मुमताज खान और अजमीना कुजूर का खास योगदान रहा। महिमा चौधरी ने 17वें मिनट में गोला किया। वहीं, मारियाना कुजूर ने 20वें, 22वें मिनट, दीपिका सोरेंग ने 23वें, 25वें मिनट, मुमताज खान ने 27वें मिनट में और अजमीना कुजूर ने 29 मिनट में गोल दागे।

पहले हाफ में अमेरिका ने बनाई बढ़त

मैच के दौरान अमेरिका की ओर से जैकलीन सुमफेस्ट ने चौथे और 18वें मिनट में गोल दागे। कैप्टन लिनिया गोंजालेस ने 14वें मिनट में गोल किया। अमेरिका की ओर से जैकलीन सुमफेस्ट ने पहले हाफ के चौथे मिनट में रिवर्स शॉट को गोल में बदला। इसके बाद अमेरिका की टीम ने बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में कैप्टन लिनिया गोंजालेस ने 14वें मिनट में गोल दाग कर अमेरिका की बढ़त को दोगुना कर दिया।

20वें मिनट में बराबरी पर आ गया मैच

दबाव में खेल रहे भारतीय टीम को महिमा चौधरी ने 17वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया। इसके बाद मारियाना कुजूर ने 20वें मिनट में गोलकर स्कोर को 2-2 से बराबरी पर ला दिया। कुजूर ने 22वें मिनट फिर गोल बढ़त को 3-2 कर दिया। दीपिका ने 23वें और 25वें मिनट पर गोल दागे। वहीं, 27वें मिनट के दौरान मुमताज खान ने गोल का अंतर 7-3 कर भारत को जीत दिला दी। अब भारतीय महिला हॉकी टीम अगला मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in