रायता एक, स्वाद अनेक

Swad
रायता एक, स्वाद अनेकAI Generated Image
Published on: 
Swad
मिक्स वेजिटेबल रायताAI Generated Image

मिक्स वेजिटेबल रायता

सामग्रीः- टमाटर, खीरा, गाजर, प्याज, धनिया, हरी मिर्च, दही, नमक, काली मिर्च।

विधिः- सभी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। दही को पतला कर लें व इसमें नमक काली मिर्च, स्वादानुसार मिला लें। काली मिर्च की जगह लाल मिर्च का प्रयोग भी कर सकते हैं। ऊपर से धनिया डालें।

Swad
मिक्स फ्रूट रायताAI Generated Image

मिक्स फ्रूट रायता

सामग्री- पपीता, अनार के दाने, छिला हुआ सेब। थोड़ी सी चीनी, नमक व काली मिर्च।

विधि- पपीता, सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें व अनार के दाने निकाल लें। अब इन्हें दही में मिला दें। स्वादानुसार चीनी, नमक व काली मिर्च मिलाएं।

Swad
खीरे का रायताAi Generated Image

खीरे का रायता

सामग्री- खीरा, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया, नमक, कढ़ी पत्ता, नींबू के रस की कुछ

बूंदें, लाल मिर्च।

विधि- खीरे को कददूकस कर लें। अब इसमें नमक, नींबू के रस की कुछ बूंदें व लाल मिर्च स्वादानुसार मिलाएं। दही को पतला करके इसमें ये मिश्रण मिलाएं और ऊपर से जीरा पाउडर, हरा धनिया व कढ़ी पत्ता (चाट) से सजाएं।

Swad
पोटैटो टमैटो रायताAI Generated Image

पोटैटो टमैटो रायता

सामग्री- उबला हुआ आलू, टमाटर (बारीक कटा हुआ) नमक, धनिये के कुछ पत्ते, चीनी,

दही, भुना हुआ जीरा (पिसा), अनार के दाने।

विधि-दही को पतला कर आलू व टमाटर के बारीक टुकड़े दही में मिला दें। नमक, भुना हुआ जीरा व थोड़ी सी चीनी इसमें मिला दें। धनिए के पत्ते और अनार के दानों को इस पर ऊपर से सजाएं और परोसने के लिए तैयार है पोटेटो टमेटो रायता।

Swad
बथुए का रायताAi Generated

बथुए का रायता

सामग्री- बथुआ, दही, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च, भुना हुआ जीरा।

विधि- सबसे पहले बथुए को उबाल लें। अब इसे पानी से छान लें और सूखे हुए बथुए को अलग कर लें। दही को पतला कर इसमें ये बथुआ डाल दें। दही में इस अच्छी तरह मिला लें। थोड़ा सा हरा धनिया इसमें डाल दें। स्वादानुसार नमक व लाल मिर्च डालें व थोड़ा सा भुना हुआ जीरा मिला लें। (उर्वशी)सोनी मल्होत्रा

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News