काम्या कार्तिकेयन एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनीं

काम्या कार्तिकेयन एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनीं
Published on

Kamya Karthikeyan becomes the youngest Indian to conquer Everest

नयी दिल्ली/जमशेदपुर : काम्या कार्तिकेयन नेपाल की ओर से दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बन गयी हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 16 साल की उम्र में हासिल की। जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील एड्वेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) ने गुरुवार को बताया कि काम्या ने अपने पिता एवं भारतीय नौसेना के कमांडर एस कार्तिकेयन के साथ एवरेस्ट की चोटी को फतह किया। इस पर्वतारोहण में सहयोग करने वाले टीएसएएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पिता और पुत्री 20 मई को एवरेस्ट की 8,849 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचे। काम्या मुंबई के 'नौसेना बाल विद्यालय' में बारहवीं कक्षा की छात्रा हैं। नौसेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस सफलता के साथ ही काम्या दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने वाली दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की लड़की और नेपाल की ओर से एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की पहली भारतीय पर्वतारोही बन गयी है। नौसेना ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर काम्या की तस्वीरें साझा की। काम्या प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी हैं। यह पुरस्कार देश में बच्चों को उनकी असधारण उपलब्धि के लिए दिया जाता है। एजेंसियां

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in