CISF की पहली महिला DG बनीं IPS नीना सिंह, जानें कैसे मिली ये जिम्मेदारी

CISF की पहली महिला DG बनीं IPS नीना सिंह, जानें कैसे मिली ये जिम्मेदारी
Published on: 

नई दिल्‍ली: देश में पहली बार CISF में महिला DG की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार ने देश की तीन प्रमुख अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों के नाम का ऐलान कर दिया है। नीना सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की कमान सौंपी है। इससे पहले वह उनके नाम राजस्‍थान की पहली महिला IPS अधिकारी होने का गौरव था।

1989 बैच की IPS अधिकारी नीना सिंह राजस्‍थान कैडर से है। अभी वह CISF में विशेष महानिदेशक के पद पर तैनात थी और महानिदेश का कार्यभार देख रहीं थी। केंद्र सरकार द्वारा अप्‍वाइंटमेंट कमेटी के आदेश के अनुसार, नीना सिंह की यह तैनाती अगले 7 महीने के लिए है। वह 31 जुलाई 2024 को सेवानिवृत्त हो रही हैं।

CRPF के महानिदेशक बने अनीश दयाल सिंह

केंद्र सरकार ने IPS अधिकारी अनीश दयाल सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अनीश दयाल अभी तक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) महानिदेशक के पद पर तैनात थे। IPS अधिकारी एसएल थाओसेन की रिटायरमेंट के बाद से वह CRPF महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल भी रहे थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News