Asian Games 2023: 17 साल की उम्र में नेहा ठाकुर ने किया कमाल, देश को दिलाया सिल्वर मेडल

नौकायन में नेहा ठाकुर ने जीता सिल्वर मेडल (SAI MEDIA)
नौकायन में नेहा ठाकुर ने जीता सिल्वर मेडल (SAI MEDIA)
Published on

हांगझू: भारत ने पाल नौकायन (सेलिंग) में आज सिल्वर मेडल जीता। लहरों से टकराकर खिलाड़ी नेहा ठाकुर ने देश को यह सफलता दिलाई। एशियन गेम्स 2023का तीसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा। सेलिंग की 11 रेस के बाद नेहा ने 27 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा घुड़सवारी में भी आज भारत ने गोल्ड मेडल जीता है। चीन के हांगझू में खेल का आयोजन हुआ।

शूटिंग से निराश भारतीय फैंस को नेहा ठाकुर ने ज्यादा देर तक मायूस रहने नहीं दिया। शूटिंग में मिली नाकामी के कुछ ही घंटे बाद उन्होंने सेलिंग में देश की चांदी कराकर उन्हें झूमने का मौका दे दिया। ये सेलिंग में भारत को मिला पहला मेडल रहा। लेकिन कहानी यही खत्म नहीं हुई। इसके बाद इसी इवेंट यानी सेलिंग में ही भारत ने ब्रॉन्ज मेडल भी जीता। ये मेडल एबाद अली ने पुरुषों के वर्ग में दिलाया।

17 साल की उम्र में नेहा ठाकुर का कमाल

सेलिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाली नेहा की जमकर प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। 17 साल की नेहा मध्य प्रदेश की हैं। वह यहां देवास जिले की अमालताज गांव की निवासी हैं। जानकारी के अनुसार नेहा के पिता किसान हैं। पिछले साल भी नेहा ने नौकायन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अबू धाबी में आयोजित हुए एशियन सेलिंग चैंपियनशिप में नेहा ने कांस्य पदक जीता था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in