बालों की कुछ खास समस्याएं और उनके समाधान

Hair Care
बालों की देखभाल
Published on
  • कई लोगों की यह चाहत होती है कि उनके बाल हमेशा हल्के फुल्के फूले से और अपने प्राकृतिक रंग से हल्के रंग के दिखें। ऐसे में आपको थोड़े से दही में एक नींबू का रस मिला लेना चाहिए । इस मिश्रण को अच्छी तरह बालों में लगा लें। अब बाल धूप में सुखायें और सूखने पर धो लें। ऐसा करने से आपके बालों का रंग हल्का पड़ेगा और आपके बाल भी फूले से लगेंगे।

  • कई माडलों तथा फिल्मी सितारों को अपने बाल बार बार धोने पड़ते हैं और कैमरे की तेज रोशनी में उनके बाल सूख कर रूखे हो जाते हैं। ऐसे में केवल प्राकृतिक चीजें इस्तेमाल करनी चाहिये। आप हमेशा प्राकृतिक कंडीशनर इस्तेमाल करें जैसे जैतून का तेल लगायें। यदि आप जहां रहते हैं वहां का पानी खारा हो तो बालों को शैम्पू करने के बाद चाय पत्ती के पानी से या लाल सिरके से धोयें।

  • यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल चमकदार लगें तो जो भी शैम्पू आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उसमें दही मिला कर, बालों में रगड़ दें। इसे दस मिनट तक बालों में लगा रहने दें। अब जब आप बाल धोयेंगे तो वे खूब चमकदार व स्वस्थ लगेंगे।

  • जो लोग अपने बाल डाई करते व रंगते हैं उन्हें हमेशा सूखे बालों की शिकायत रहती है।

  • ऐसे में दूध में केला मथ कर बालों में लगायें या फिर पपीता मथ कर इसका लेप सिर पर लगायें और दस मिनट तक बालों में लगाये रखें और फिर बाल धोयें। यह करने से आपके बालों की जड़ों में सीधी खुराक पहुंचती है और रूखापन दूर होता है।

  • यदि आपके बाल ज्यादा टूटते हों और दोमुंहे बाल ज्यादा हों तो आपको प्रोटीनयुक्त भोजन अधिक लेना चाहिये और विटामिन ई के कैप्सूल लेने चाहियें। यह समस्या अक्सर खुराक की कमी से होती है।

  • यदि आपको बाल ज्यादा बार धोने पड़ते हैं तो आपको शैम्पू में दूध मिलाकर धोना चाहिये और बाल धोकर बर्फीला पानी तथा बीयर बराबर मात्रा में मिला कर फिर से धोयें।

  • यदि आपने बाल सेट करवाये हैं और दो तीन दिन तक आप इसे खराब नहीं करना चाहते तो बिना तकिये के सोयें ।

  • इसके अलावा हम आपको कुछ खाने के बारे में भी बताना चाहेंगे। अपने भोजन का ध्यान रखने से आप अपने बालों की सेहत को निखार सकते हैं ।

  • ज्यादा मीठा व मैदायुक्त खाना बालों के लिए खराब है। फल और कच्ची सब्जियां बहुत अच्छी हैं ।

  • बालों की सेहत एक प्रोटीन केशपिन पर निर्भर करती है। अच्छे सेहतमंद बालों को प्रति वर्ष छः इंच उगना चाहिये। विटामिन बी युक्त खाना जैसे दालें आम, पपीता आदि खाएं। यदि विटामिन बी की कमी है तो इसकी गोलियां अवश्य लें। यह धारणा कि बार बार धोने से बाल झड़ते हैं, गलत है। आप बालों को अवश्य साफ रखें और खुराक ठीक रखें। धोने के बाद कंडीशनर लगायें और हो सके तो प्राकृतिक कंडीशनर अपनायें। सेहतमंद बालों का राज है अच्छी सेहत।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in