पहली बार युद्धपोत की कमान संभालेंगी महिला नेवी अधिकारी ‘देवस्थली’

नौसेना अधिकारी प्रेरणा देवस्थली
नौसेना अधिकारी प्रेरणा देवस्थली
Published on

नई दिल्ली: बॉर्डर पर देश की रक्षा में हमारे पुरुष जवानों के अलावा महिला जवानों की भागेदारी भी देखी जा रही है। जो दिन-रात खड़े होकर सीमा की रक्षा करते हैं। इसी कड़ी में भारतीय नौसेना में पहली बार पूरा युद्धपोत संभालने की जिम्मेदारी महिला नौसेनिक को दी गई है। लेफ्टिनेंट कमांडर प्रेरणा देवस्थली भारतीय नौसेना की पहली महिला ऑफिसर होंगी जो पूरा युद्धपोत संभालेंगी। पश्चिमी बेड़े के कमांडर रियर एडमिरल प्रवीण नायर के हाथों उन्हें नियुक्ति मिल चुका है। देवस्थली 'आईएनएस त्रिकंड' की कमांडिंग ऑफिसर चुनी गयी हैं।

2009 में नेवी ज्वाइन की थीं महिला नौसेना अफसर

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने पिछले दिनों कहा था कि युद्धपोत में भी महिलाएं कमांडिंग ऑफिसर के तौर पर तैनात हो रही हैं। पहली नियुक्ति हो चुकी है। उन्होंने नाम नहीं बताया था। कमांडर प्रेरणा देवस्थली अभी 'आईएनएस चेन्नै' पर फर्स्ट लेफ्टिनेंट की भूमिका में तैनात हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई से आने वाली देवस्थली 2009 में भारतीय नौसेना का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने टुपोलेव टीयू-142 पर पहली महिला पर्यवेक्षक के रूप में काम किया। यह एक समुद्री टोही विमान है। वे पी8आई पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की है। प्रेरणा देवस्थली के पति नौसेना में ऑफिसर हैं और उनकी तीन साल की बेटी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in