पौष्टिक दलिये के अलग अलग रूप

 Food
दलियाAI Generated Image
Published on: 

गेहूं का नमकीन दलिया

सामग्रीः- भाग गेहूं के दलिये की कटोरी, ( भाग मंूग धुली या मूंग छिलके वाली दाल, 2 बड़े आकार के टमाटर, थोड़े से मटर के दाने, थोड़ी-सी कोई भी हरी सब्जी मौसम अनुसार, हरा धनिया, नमक, कालीमिर्च पिसी हुई, नमक दो छोटे चम्मच, खाने वाला तेल।

बनाने की विधिः- दलिया और दाल साफ कर के मिला लें। फिर धो कर पतली छलनी में डाल दें जिससे उसका पानी निकल जाए। कुकर में दो चम्मच तेल गर्म करें। जीरा डालकर जब वह चटकने लगे, मटर के दाने, बारीक कटी हुई हरी सब्जी (फूलगोभी, बन्दगोभी, घीया, कद्दूकस किया हुआ) तेल में डाल कर भूनें। थोड़ा भूनने पर टमाटर (कद्दूकस) डालें।

जब टमाटर भुन जाएं तो नमक (स्वादानुसार, ) चम्मच काली मिर्च पिसी व दलिया और दाल का मिश्रण उसमें मिलाएं। एक दो मिनट सारे मिश्रण को भूनें। फिर चार कटोरी पानी डालकर कुकर एक दम बन्द न करें। पानी में तीन-चार उबाल आने पर कुकर का ढक्कन लगाकर सीटी लगाएं।

पहली सीटी बजने पर गैस बन्द करें। भाप निकलने तक इंतजार करें। फिर कुकर खोल कर गर्मागर्म कैसरोल में डालें और ऊपर बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दें। तैयार है गर्मागर्म पौष्टिक दलिया। इसे आप दही के साथ या ऐसे ही सुबह नाश्ते में खा सकते हैं।

ज्वार (जौ) का नमकीन दलिया

सामग्री:- भाग जौ का दलिया कटोरी में, ( भाग चने की दाल, 1 आलू, 1 प्याज, बन्दगोभी, 1 गाजर कसी हुई, 2 बड़े आकार के टमाटर कसे हुए, नमक, कालीमिर्च, जीरा, थोड़ी-सी लाल मिर्च, तीन छोटे चम्मच खाने का तेल।

बनाने की विधि :- जौ का दलिया और दाल साफ कर लें। चने की दाल आधा घन्टा पहले भिगो दें। दलिया धो कर छलनी में पानी निकालने के लिए रख दें। कुकर में तीन चम्मच तेल डालें। तेल में छोटा चम्मच जीरा चटकने के लिए डाल दें। पहले टमाटर तेल में भूनें, फिर सब्जियां उसमंे मिलाकर अच्छी तरह भूनें।

चने की दाल का पानी निकाल कर जौ के दलिये में मिला लें।

सब्जियां भुनने पर दलिया, दाल का मिश्रण डालें। नमक स्वादानुसार, ) चम्मच कालीमिर्च व लाल मिर्च स्वादानुसार डालें। जब सब चीजें अच्छी तरह से भुन जाएं तो चार कटोरी पानी डालें। तीन-चार उबाल आने पर कुकर धीमा करें। पहली सीटी बजने पर उसे बन्द कर दें। भाप निकलने के लिए छोड़ दें। कैसरोल में पलट कर हरी कटी धनिया डालें। गर्मागर्म आम के अचार के साथ या देशी घी ऊपर डाल कर खाएं।

गेहूं का मीठा दलिया

सामग्री :- 1 कटोरी गेहूं दलिया, थोड़ा सा तेल, चीनी, दूध, किशमिश, भीगे बादाम की गिरियां।

बनाने की विधि :- दलिया साफ कर किसी प्लेट में रख दें। कढ़ाई या कुकर गैस पर चढ़ाएं। गर्म होने पर दो छोटे चम्मच देसी घी या खाने वाले तेल के डालें। उसमें दलिया डालकर भूनें। गैस को कम आंच पर रखें।

दलिया तब तक भूनें जब तक वह अपनी सुगन्ध न छोड़ दे। फिर उसमें चार कटोरी पानी और 3ध्4 कटोरी चीनी डालें। उसे तब तक पकायें जब तक पानी उसमें समा न जाये। फिर उसमें दूध अपनी इच्छानुसार जितना पतला या गाढ़ा दलिया खाना हो, डालें। धीमी आंच पर पकाएं जिससे दूध उसमें अच्छी तरह समा जाये। गर्मागर्म दलिया सुबह नाश्ते में परोसते समय किशमिश और भीगे हुए बादाम छीलकर काट लें। उन्हें ऊपर बुरक दें। आपके नाश्ते का पूरा काम देगा, यह दूध वाला दलिया। यह दलिया सम्पूर्ण पौष्टिक तत्वों से भरपूर है। हर उम्र के लोगों को आसानी से पचता है।

गेहूं का मीठा ठंडा दलिया

सामग्री :- 1 कटोरी दलिया, थोड़ा सा देसी घी या तेल, चीनी, बारीक कटे बादाम, सूखे नारियल का चूरा।

बनाने की विधि :- दो छोटे चम्मच देसी घी या खाने वाले तेल को कढ़ाही में अच्छी तरह गर्म करें। फिर साफ किया हुआ दलिया कढ़ाई में डालें। अच्छी तरह से भूनें, जब तक उसकी खुशबू न आए। फिर उसमें 4 कटोरी पानी डाल दें और 1 कटोरी चीनी डालें। धीमी आंच पर पकने दें।

जब पानी सूख जाए और दलिया गल जाए तो उतार कर किसी चौड़े किनारे वाली प्लेट में डालें। डालने से पहले प्लेट पर हल्का सा घी चुपड़ कर दलिया उलट दें। नारियल का चूरा व पतले कटे बादाम से उसे सजाएं। ठंडा होने पर फ्रिज में रख दें।

खाना खाने के बाद दलिये को निकाल कर उन्हें चौकोर पीस चाकू से काट कर के इसे स्वीट डिश के रूप में दें। यह दलिया पौष्टिक और खाने में हल्का रहता है। (स्वास्थ्य दर्पण)

सुनीता गाबा

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in