ऐसी हो बेडरूम की सजावट

BedRoom
ऐसी हो बेडरूम की सजावटAI Generated
Published on

बेडरुम यानी शयनकक्ष वह स्थान है जहां व्यक्ति सुकून के चंद पल व्यतीत करता है। भागदौड़ की दिनचर्या से निपट कर व्यक्ति जब घर पहुंचता है, तब उसे भर पेट भोजन के साथ-साथ कुछ पल, साफ-सुथरे कमरे में सोने को मिल जाएं तो इससे बेहतर और क्या बात होगी। भोजन और सोने के लिए कमरा तो प्रायः लोगों को नसीब हो ही जाता है किन्तु भोजन भी अपने मन के मुताबिक तथा सोने का कमरा भी बेहतरीन ढंग से सुनियोजित रुप से सजा हुआ मिल जाए तो क्या बात है।

अपने शयन कक्ष को अपनी कल्पना के अनुसार आप भी सजा सकते हैं जिसके अंतर्गत आपको सर्वप्रथम देखना है कि आप किस प्रकार की गृहसज्जा में रुचि रखते हैं ।

अपने शयन कक्ष को अपनी कल्पना के अनुसार आप भी सजा सकते हैं जिसके अंतर्गत आपको सर्वप्रथम देखना है कि आप किस प्रकार की गृहसज्जा में रुचि रखते हैं । पारंपरिक, आधुनिक अल्ट्रा माडर्न या फिर मिक्स करके कुछ भी चलेगा लेकिन सजावट से पूर्व यह आवश्यक है कि आप तय कर लें कि मुख्य रूप से किस तरह की सजावट में रुचि रखते हैं। यह मेहमानों को आपके व्यक्तित्व से भी अवगत करवाता है।

फर्नीचर

बजट के अनुसार आप पहले बेड के साथ-साथ साइड टेबल जैसे फर्नीचर की व्यवस्था कीजिए। बांस, कास्ट आयरन, लकड़ी, थर्मोप्लास्टिक, कांच और पीतल के बने बेड विभिन्न प्रकार के सस्ते भी और महंगे भी मिल जाएंगे जिसे आप अपने बजट के अनुसार और अपने सजावट के ढंग को ध्यान में रख कर खरीद सकते हैं।

रंग

दीवारों के रंगों का चयन हल्के रंगों का ही किया जाता है। गहरे रंग कमरे के संकुचित होने का आभास देते हैं। अगर कमरे का फैलाव अधिक है तो गहरे रंग उपयोग कर सकते हैं। वाल पेपर के द्वारा भी दीवारों को नया लुक दे सकते हैं। फूल वाले, छोटे प्रिंट के, पेंटिंग के रूप में भी व सेल्फ प्रिंट के अनेक प्रकार के वाल पेपर अच्छी कंपनियों के बाजारों में उपलब्ध हैं। चाहें तो इस पर एक नजर डाल सकते हैं।

पर्दे

दीवारों के रंग के बाद आती है बारी पर्दों के चयन की। पर्दे दीवारों से मेल खाते हुए या कंट्रास्ट में तय करें, केवल यह देख लें कि सजावट में खिचड़ी का आभास न हो अर्थात् आपने सजाया है मॉडर्न रुप से कमरा लेकिन लगाए हैं ट्रेडिशनल पर्दे, अतः पर्दे के प्रिंट आदि पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आजकल बाजार में विभिन्न डिजाइनों में व रंगों में भारी व हल्के पर्दे भी उपलब्ध हैं। सिल्क टच के साथ-साथ के बेहतरीन डिजाइनों के पर्दे उपलब्ध हैं जिसे आप अपने बजट व सजावट को ध्यान में रख कर खरीदें ।

लाइटिंग

दीवारों, फर्नीचर व पर्दों के बाद आती है बारी कमरे की लाइटिंग व्यवस्था की। बच्चों के बेडरूम में आप अवश्य ट्यूबलाइट या अन्य तेज रोशनी का प्रबंध कीजिए लेकिन जहां तक अपने बेडरुम का सवाल है, मध्यम या दूधिया प्रकाश के साथ-साथ नाईट लैंप की भी सुविधा हो तो इससे बढ़िया कोई बात नहीं। साइड टेबिल पर, ड्रेसिंग टेबिल पर और कमरे के मध्य में लाइट की व्यवस्था ऐसी करनी चाहिए जो आपकी आंखों को चुभे नहीं। यह तो हुई कमरे की आवश्यक बातें।

अब कुछ ऐसी बातों पर भी दृष्टिपात करें जिससे कमरे को आकर्षक लुक दी जा सके-

  • कमरे के कोने में गमले आदि रखकर या तो विभिन्न बोनसायी या फिर आर्टिफिशियल प्लान्ट से भी सजा सकते हैं किन्तु सचमुच आप स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति सचेत हैं और प्रकृति प्रेमी हैं तो विभिन्न प्रकार के पौधों से कमरा सजाएं, इससे बेहतर कुछ नहीं।

  • पर्दे के पैल्मेट पर मैचिंग कपड़े के, उसी कपड़े के पैल्मेट कवर लटकाए जा सकते हैं। यह दुकानों पर स्वयं जाकर आर्डर देने से आसानी से बनाए जा सकते हैं। अब इस पर आर्टीफिशियल क्रीपर लटका कर आप इसे भव्य रूप दे सकते हैं।

  • कमरे के एक कोने में कांच का वार्डरोब रखें जिसमें विभिन्न प्रकार की, आपकी पसंद की पुस्तकों, पत्रिकाओं का संग्रह हो।

  • बेड के पास ही नीचे फर्श पर ऊनी या सिन्थेटिक, वाशेबल कारपेट बिछाएं। ये आपके कमरे को आकर्षक तो बनाएंगे ही, साथ ही पैरों की गंदगी को साफ कर आपके बेड को गंदा होने से बचाएंगे।

  • वाल पेपर : दीवारों पर एनेमल पेंट के स्थान पर पी.वी.सी. वाल पेपर्स लगवा कर नया लुक दिया जा सकता है।

रोमांटिक पोर्ट्रेट, राजस्थानी पेंटिंग्स को आप अपनी सजावट को ध्यान में रख कर सजाएं। ड्रेसिंग टेबिल, म्यूजिक सिस्टम जैसे स्थानों पर आप अपने विवाह की या सिंगल फोटो लगा सकते हैं।

वाल ब्रेकेट लाइट्स :

पिलर्स पर बोनचाइना या सुंदर फैशनेबल की बनी सिंगल, डबल बल्ब की लाइट लगायी जा सकती है।

फेदर टच लैंप :

साइड टेबल पर आप वन टच लैंप लगा सकते हैं ताकि मोबाइल पर फोन करने में सुविधा रहे। यहां आपकी सुविधा तो रहेगी ही, साथ ही एक माडर्न टच देंगी । अगर आप ट्रेडिशनल रुप से कमरा सजा रहे हैं तो लालटेन के अंदर दूधिया प्रकाश का बल्ब फिट कर साइड टेबल पर रखें । इसके अतिरिक्त आप कास्ट आयरन, संगमरमर, पीतल व लकड़ी के विभिन्न प्रकार के लंबे लैंप शेड को कमरे के कोने पर भी रख सकते हैं ।

आप छोटी-छोटी पत्थर मूर्तियों को भी कमरों के दरवाजों पर या म्यूजिक सिस्टम के पास लगा सकती हैं। रूबी (उर्वशी)

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in