रंग नहीं, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व है असली खूबसूरती : जानें खुद को सबसे आकर्षक बनाने के आसान उपाय

Attractive
आत्मविश्वासAI Generated
Published on

हर क्षेत्र में ऐसी अनेक नारियां होती हैं जो दूसरों को अपनी ओर आकर्षित तो करना चाहती हैं लेकिन अनेक कारणों से ऐसा नहीं कर पाती। कुछ इसका कारण अपना काला रंग बताती हैं तो कुछ अपनी भारतीय वेशभूषा का सादापन। कारण बहुत से हैं लेकिन इसका हल कोई नहीं ढूंढना चाहता। आज हम आपका ध्यान इसी तरफ ले जा रहे हैं कि दूसरों के बीच अपनी उपस्थिति दर्शाने के लिए या खुद को दूसरों के आकर्षण का केंद्र बनाने में आपका रंग या वेशभूषा बाधा नहीं होती। केवल जरूरत होती है खुद पर थोड़ा सा ध्यान देने की, थोड़ा सा परिवर्तन करने की। आइए जानें वे कौन से परिवर्तन हैं जो हमें अपने अंदर करने चाहिए।

स्वस्थ त्वचा :

सबसे पहले तो आपको अपनी त्वचा का पूरा ध्यान रखना है। आपका रंग चाहे जैसा भी हो लेकिन चेहरे पर आकर्षण होना जरूरी है। इसके लिए अपने खाने में हरी सब्जियां, फल आदि की मात्रा बढ़ाएं। नींद हमेशा पूरी लें। इसके साथ-साथ त्वचा पर साबुन का प्रयोग कम से कम करें और बेसन से मुंह धोना प्रारंभ करें। सप्ताह में एक बार घरेलू नुस्खों द्वारा बना फेस पैक भी इस्तेमाल करें।

सुंदर बाल :

आपका हेयर स्टाइल भी आपके व्यक्तित्व में बहुत परिवर्तन लाता है, इसलिए आपको चाहिए कि आप बढ़िया से हेयर स्पेशलिस्ट से अपने व्यक्तित्व के अनुसार अपना हेयरस्टाइल बनवाएं। इसके साथ-साथ अपने बालों की सफाई आदि का भी पूरा ध्यान रखें। बेकार या दो मुंहे बालों का समय-समय पर ट्रीटमेंट कराते रहें और सप्ताह में एक बार तेल जरूर लगाएं। बालों को कंडीशन करने के लिए दही और कॉफी अत्यंत उपयोगी होते हैं।

वस्त्रों का चयन :

वस्त्र कोई भी हों, इंडियन स्टाइल के या वेस्टर्न स्टाइल के, सभी कपड़े ध्यानपूर्वक अच्छी तरह सोच-समझ कर ही खरीदें। रंग वही लें जो आपके व्यक्तित्व को निखारें और आप पर सूट करें। अगर आप वर्किंग हैं तो और भी सोच समझ कर और व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर ही कपड़े खरीदें ।

आकर्षक फिगर :

आकर्षक दिखने के लिए अच्छा फिगर होना भी बहुत जरूरी हैं क्योंकि अच्छी फिगर से ही आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगते हैं तथा आप आकर्षक भी लगती हैं। अगर आपकी फिगर अच्छी है तो आप बिना मेकअप भी दूसरों को आकर्षित कर सकती हैं। अतः आपको चाहिए कि व्यायाम, ड्रेस आदि द्वारा फिगर को आकर्षक बना कर रखें।

व्यक्तित्व में निखार :

खुद को आकर्षक बनाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आपके व्यक्तित्व में ऐसी क्षमता होनी चाहिए कि हर कोई आपकी तरफ खिंचा चला आए। उसके लिए सबसे जरूरी है ‘आत्मविश्वास’। अगर आप में आत्मविश्वास है तो यह आपके चलने से, आपके बात करने से जाहिर होना चाहिए, इसलिए जब भी आप किसी से मिलें, बहुत ही सभ्य व्यवहार और चेहरे पर मुस्कान लाते हुए मिलें। यकीन मानिए आप जरूर दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। सपना जैन(उर्वशी)

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in