पिता के शव का दर्शन कर बेटे ने दी माध्यमिक की परीक्षा

पिता की मौत के बाद परीक्षा देने पहुंचा परीक्षार्थी
पिता की मौत के बाद परीक्षा देने पहुंचा परीक्षार्थी
Published on

मुर्शिदाबाद : पिता का शव घर पर छोड़कर बेटे ने दी जिंदगी की पहली बड़ी परीक्षा दी। मुर्शिदाबाद के बड़ंचा थाना क्षेत्र के फुलशेखर गांव निवासी और तलोआ हाई स्कूल का छात्र जीत बागदी इस साल माध्यमिक की परीक्षा दे रहा है। सोमवार को उसका फिजिकल साइंस का एग्जाम था। वहीं इस दिन सुबह ही उसके पिता संतोष बागदी (62) की बीमारी से मौत हो गई। पिता का शव घर पर छोड़कर जीत आंसू और दुख को रोककर जिंदगी की पहली बड़ी परीक्षा में शामिल हुआ। सेंटर खोरजुना हाई स्कूल पहुंचने के बाद शिक्षकों की मानवीय मदद से उसे परीक्षा देने का मौका मिला। खोरजुना हाई स्कूल के हेडमास्टर मोहम्मद आसिफ इकबाल ने बताया, वह अपने दोस्तों के साथ एग्जाम देने आया था। उसके दोस्तों ने बताया कि सुबह लड़के के पिता की मौत हो गई थी। वह शव घर पर छोड़कर एग्जाम देने आया था। हालांकि वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल आया था, लेकिन वह एग्जाम देने की मानसिक हालत में नहीं था। शिक्षकों ने उसे एग्जाम देने के लिए मनाया। उसने कहा कि एग्जाम अच्छा गया। जीत ने कहा कि उसके पिता पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें सुबह रामपुरहाट हॉस्पिटल ले जाना था लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। उसने कहा कि वह घर लौटकर अपने पिता का अंतिम संस्कार करेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in