भारत

फडणवीस और शिंदे ने हेडगेवार के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे ने रेशिमबाग स्थित स्मृति मंदिर में हेडगेवार और दूसरे संघचालक एम.एस. गोलवलकर के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Badrinath Shaw

नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं शिवसेना के अन्य विधायक रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक के बी हेडगेवार के स्मारक गए।

हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के सदस्य एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक इस दौरान उनके साथ नहीं थे। मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे ने रेशिमबाग स्थित स्मृति मंदिर में हेडगेवार और दूसरे संघचालक एम.एस. गोलवलकर के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, विधान परिषद अध्यक्ष राम शिंदे और भाजपा एवं शिवसेना के कई अन्य विधायक भी स्मारक पहुंचे। फडणवीस और शिंदे समेत भाजपा और शिवसेना के विधायक पिछले साल भी स्मृति मंदिर गए थे लेकिन अजित पवार उनके साथ नहीं थे। महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र नागपुर में जारी है।

SCROLL FOR NEXT