सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के बभनी थाने के जोबेदह गांव में एक महिला ने दस माह के अपने बच्चे को जलते चूल्हे में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी । महिला ने बच्चे की मौत के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान राजपति (28) के तौर पर हुयी है । उन्होंने बताया कि वह बुधवार को छत्तीसगढ़ स्थित अपने ससुराल से मायके आई थी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को रात के खाने के बाद जब सभी घरवाले सो गए तब राजपति ने दस माह के बेटे को जलते चूल्हे में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। राजपति ने बेटे की मौत के बाद ख़ुद को भी साड़ी का फंदा बनाकर घर की बड़ेर से फांसी लगा ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें :- व्यवसाइयों ने सरकार की ऋण गारंटी योजना की सराहना की, कहा देश के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
परिजनों का कहना है कि उसका पति बाहर रहकर कार्य करता है, इस वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी । पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
गौरतलब है कि आए दिन मानसिक अस्वस्थता के ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जिससे सामजिक स्तर पर यह प्रश्न खड़ा हो उठा है कि इसे कैसे रोका जाए। केंद्र व विभिन्न राज्य सरकार एनजीओ के माध्यम से समज को जगरूप करने का अभियान चला तो रही है लेकिन उसका कोई खास लाभ दीखता हुआ नहीं प्रतीत होता।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । महिला को उसके पिता बुधवार को ही उसके ससुराल से लेकर मायके आए थे। बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि महिला विक्षिप्त थी। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें :- 9 दिसंबर को दो सूचियां जारी करेगा आयोग