नई दिल्लीः बॉक्स ऑफिस पर 19 मार्च को होने वाली दो बड़ी फिल्मों की टक्कर आखिर टल गई है। कन्नड फिल्म अभिनेता अश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स अब 19 मार्च को रिलीज नहीं होगी। पहले इसकी रिलीज की घोषणा इसी दिन की गई थी। इससे उस दिन धुरंधर 2 के साथ उसकी बड़ी प्रतिस्पर्धा की बात कही जा रही थी और दोनों फिल्मों के नुकसान होने की आशंका जतायी जा रही थी।
फिल्म के अभिनेता अश ने आज एक पोस्ट के जरिये बताया कि क्यों टॉक्सिक की रिलीज टाली जा रही है। उन्होंने 4 जून तक रिलीज टालने की बात कही है। इसकी बड़ी वजह ईरान युद्ध को बताया है। ईरान युद्ध की वजह से पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में विकट स्थिति पैदा हो गई है और सबकुछ लगभग बंद है। अगर इस अवस्था में फिल्म रिलीज होती तो जाहिर तौर पर वह दुबई, दोहा, अबुधाबी, कुवैत, बहरीन आदि जगहों पर फिल्म रिलीज नहीं हो पाती जिससे निर्माताओं को भारी नुकसान होता। अब युद्ध समाप्त होने की स्थिति में संभवतः 4 जून को फिल्म रिलीज हो। यश ने अपने पोस्ट में लिखा-अभी की अनिश्चितता, खासकर मिडिल ईस्ट में, ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जो ज़्यादा से ज़्यादा ऑडियंस तक पहुंचने और उनसे जुड़ने के हमारे गोल पर असर डाल रही है।"
टॉक्सिक के रिलीज टलने से अब रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को खुला मैदान मिल गया है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली धुरंधर 2 इकलौती बड़ी फिल्म होगी। वैसे खाड़ी के देशों में यह फिल्म रिलीज भी नहीं होती, क्योंकि धुरंधर के पहले पार्ट को इन देशों ने बैन कर दिया था। धुरंधर भारत के साथ यूरोप, अमेरिका आदि देशों रिलीज होगी।