धमाकों की आवाज से हिला तेहरान

ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल की जंग के पांचवें दिन में प्रवेश करने के बीच बुधवार को तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि सुबह के समय तेहरान के आसपास विस्फोट हुए।
ईरान की राजधानी तेहरान में बमबारी के बाद आसमान में उठता काला धुआं।
ईरान की राजधानी तेहरान में बमबारी के बाद आसमान में उठता काला धुआं।
Published on

दुबईः ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल की जंग के पांचवें दिन में प्रवेश करने के बीच बुधवार को तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि सुबह के समय तेहरान के आसपास विस्फोट हुए। वहीं, इजराइल ने कहा कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के कारण उसे अपनी हवाई सुरक्षा प्रणाली को सक्रिय करना पड़ा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि यह जंग कई हफ्तों या उससे भी अधिक समय तक जारी रह सकती है। इस युद्ध में अभी तक ईरान में लगभग 800 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें कुछ ऐसे भी शामिल हैं जिन्हें ट्रंप ने देश के संभावित भविष्य के नेता माना था।

इज़राइल ने कहा कि हिजबुल्ला के लड़ाकों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए उसने लेबनान में कई ठिकानों पर हमले किए। लेबनान के सरकारी मीडिया ने बताया कि बालबेक शहर में एक रिहायशी इमारत पर इज़राइल के हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

एक दिन पहले, इजराइल ने ईरान के मिसाइल दागने वाले ठिकानों और एक परमाणु अनुसंधान केंद्र पर हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने इज़राइल और अन्य स्थानों, अमेरिकी दूतावासों को निशाना बनाते हुए ऊर्जा आपूर्ति और यात्रा व्यवस्था को प्रभावित किया।

ईरान की राजधानी तेहरान में बमबारी के बाद आसमान में उठता काला धुआं।
इजराइल का लेबनान पर धावा

सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास और संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर ड्रोन हमले किए गए। ईरान ने इजराइल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, हालांकि उनमें से ज्यादातर को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया गया। संघर्ष शुरू होने के बाद से इज़राइल में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य घटनाक्रम में, अमेरिकी रक्षा विभाग ‘पेंटागन’ ने रविवार को कुवैत में एक कमान सेंटर पर हुए ड्रोन हमले में मारे गए अमेरिकी आर्मी रिजर्व के चार सैनिकों की पहचान जारी की। ईरान में संभावित नेताओं के बारे में ट्रंप ने कहा, “जिन लोगों के बारे में हमने सोचा था, वे मर चुके हैं।”

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in