इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की फाइल फोटो। 
टॉप न्यूज़

क्यों उड़ी बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाह?

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने रविवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को "पीछा करके मारने" की कसम खाई।

Narendra Kumar Singh

दुबईः क्या इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या कर दी गई है? और हत्या की तो किसने की? क्या इसमें ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनीर गार्ड कॉर्प्स का हाथ है? ये वो सवाल है जो कल से पूछे जा रहे हैं। हालांकि इजराइल की तरफ से नेतन्याहू की हत्या के दावे को पूरी तरह से नाकार दिया गया है।

ऐसे में जब नेतन्याहू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है तो ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने रविवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को "पीछा करके मारने" की कसम खाई। उन्होंने नेतन्याहू को "बच्चों का हत्यारा अपराधी" बताया। गार्ड्स ने अपनी वेबसाइट 'सेपाह न्यूज़' पर एक बयान में कहा, "अगर यह बच्चों का हत्यारा अपराधी जिंदा है, तो हम पूरी ताकत से उसका पीछा करते रहेंगे और उसे मार डालेंगे।" यह धमकी इजरायली प्रधानमंत्री के दफ्तर द्वारा नेतन्याहू की हत्या की खबरों को खारिज करने के कुछ ही घंटों बाद आई।

दरअसल इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर सोशल मीडिया पर कई बातें घूम रही हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब नेतन्याहू के 'X' हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। इस वीडियो में इजरायली प्रधानमंत्री के हाथ में कथित तौर पर छह उंगलियां दिखाई दे रही थीं, जिससे यह अफवाह फैल गई कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है या उसे AI से बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बेटे, यायर नेतन्याहू और उनके 'X' हैंडल को लेकर भी काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। यूजर्स का दावा था कि 9 मार्च के बाद से यायर ने अपने हैंडल पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है, जिसकी वजह कोई 'पारिवारिक त्रासदी' हो सकती है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत के संबंध में उनके दफ्तर के प्रवक्ता से पूछा गया कि "नेतन्याहू की हत्या कर दी गई है", तो उन्होंने कहा कि ये सभी "फेक न्यूज" (झूठी खबरें) हैं और भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री पूरी तरह "ठीक" हैं।

SCROLL FOR NEXT