डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की प्रशंसा की है ( फाइल फोटो )। 
टॉप न्यूज़

ईरान पर हमले के पीछे कौन? ट्रंप ने खुद किया बड़ा खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पेंटागन प्रमुख रक्षा सचिव पीट हेगसेथ उनकी टीम के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने तेहरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने का सुझाव दिया था।

नई दिल्लीः आखिर कौन है जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान पर हमला करने के लिए राजी किया, इस सवाल पर जब से ईरान युद्ध शुरू हुआ तब से दुनियाभर में माथापच्ची की जा रही थी। अब स्वयं ट्रंप ने यह जाहिर कर दिया है कि किसने उन्हें पहले ईरान पर हमला करने के लिए कहा। ट्रंप ने इस पर पर्दा उठाते हुए उस शख्स का नाम पीट हेगसेथ बताया है जो अमेरिका के रक्षा सचिव हैं।

सोमवार को ट्रंप जब मीडिया के समक्ष उक्त राज पर से पर्दा उठा रहे थे तो उस समय उनके साथ ही हेगसेथ थे। ट्रंप ने कहा कि हेगसेथ उनकी टीम के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने तेहरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने का सुझाव दिया था।

ट्रंप ने कहा, "मैंने पीट को बुलाया, मैंने जनरल [डैन] केन को बुलाया। मैंने अपने कई महान लोगों को बुलाया... और मैंने कहा, 'चलो बात करते हैं। मध्य पूर्व में हमारे सामने एक समस्या है। हमारे पास एक देश है, जिसे ईरान के नाम से जाना जाता है, जो 47 वर्षों से केवल आतंक फैला रहा है, और वे परमाणु हथियार हासिल करने के बहुत करीब हैं। हम ऐसे ही चलते रह सकते हैं और उस 50,000 की संख्या को बढ़ाकर 55 और 60 तक ले जा सकते हैं, जिसका कोई अंत नहीं है; या हम रुककर मध्य पूर्व में एक छोटा सा कदम उठा सकते हैं और एक बड़ी समस्या को खत्म कर सकते हैं।

ट्रंप ने ईरान से बातचीत की बात फिर कही

ट्रंप ने हेगसेथ की तरफ मुड़ते हुए कहा, "और पीट, मुझे लगता है कि आप ही पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अपनी बात रखी, और आपने कहा, 'चलो ऐसा करते हैं, क्योंकि आप उन्हें परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दे सकते। उन्होंने हेगसेथ की तारीफ करना जारी रखा और दावा किया कि संयुक्त राज्य अमेरिका तेहरान के साथ "बहुत अच्छी" चर्चा कर रहा है, भले ही ईरानी सरकारी मीडिया ने दोनों युद्धरत देशों के बीच किसी भी बातचीत की खबरों का खंडन किया हो।

गौरतलब है कि एक दिन पहले अचानक से ट्रंप ने अमेरिका की तरफ से हमला नहीं करने की घोषणा कर दी और कहा कि ईरान से अमेरिका की अच्छी बातचीत हो रही है, जबकि ईरान ने ट्रंप की बातों को दरकिनार कर दिया।

SCROLL FOR NEXT