प्रतीकात्मक तस्वीर। 
टॉप न्यूज़

बंगाल में पुलिस अधिकारियों का तलाबदला

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पांच अधिकारियों के तबादला कर दिया।

कोलकाताः निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पांच अधिकारियों के तबादले और तैनाती के बुधवार को आदेश दिए, जिनमें उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पद के अधिकारी भी शामिल हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।

मुख्य सचिव को लिखे एक पत्र में आयोग ने निर्देश दिया कि राठौड़ अमितकुमार भरत की तैनाती रायगंज रेंज के डीआईजी के पद पर की जाए, जबकि अजीत सिंह यादव को मुर्शिदाबाद डीआईजी नियुक्त किया गया है। इसमें कहा गया है कि श्रीहरि पांडे को डीआइजी, बर्धमान और कंकण प्रसाद बरुई को डीआइजी, प्रेसीडेंसी रेंज के पद पर तैनात किया गया है।

बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, अंजली सिंह जलपाईगुड़ी की डीआईजी के रूप में कार्यभार संभालेंगी। आयोग ने कहा कि इन निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना है और अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट 19 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे तक जमा करनी होगी।

रविवार को चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना का तबादला कर दिया। इसके बाद आयोग ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पीयूष पांडे और कोलकाता के पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार को भी पद से हटा दिया। पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतों की गिनती चार मई को होगी।

SCROLL FOR NEXT