उमर अहमद इलयासी ( फाइल फोटो )। 
टॉप न्यूज़

'POK को बहुत जल्द भारत में मिला लिया जाएगा'

ऑल इंडिया मुस्लिम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम उमर अहमद इलयासी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को “बहुत जल्द” भारत में मिला लिया जाएगा।

Narendra Kumar Singh

श्रीनगरः ऑल इंडिया मुस्लिम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम उमर अहमद इलयासी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को “बहुत जल्द” भारत में मिला लिया जाएगा। इलयासी ने यहां पत्रकारों से कहा, “मैं यहां कश्मीर में खड़े होकर अपने पड़ोसी देश से कहना चाहता हूं कि भारत का अभिन्न अंग पीओके निश्चित रूप से भारत में मिला लिया जाएगा क्योंकि पीओके के लोग वहां जनमत संग्रह चाहते हैं।”

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हुए विकास और समृद्धि का जिक्र करते हुए दावा किया कि पीओके के निवासी भारत के साथ विलय के लिए बेताब हैं। इलयासी ने कहा, “अल्लाह ने चाहा तो घर वापसी की उनकी इच्छा पूरी होगी। वहां ऐसे लोग हैं, जो ऐसा चाहते हैं। वे कश्मीर का विकास देखकर खुश हैं। यह देखते हुए कि कश्मीर आज किस तरह तरक्की कर रहा है, पीओके बहुत जल्द भारत में मिल जाएगा।”

SCROLL FOR NEXT