जनरल नरवणे की पुस्तक दिखाते राहुल गांधी। 
टॉप न्यूज़

पेंगुइन की बढ़ीं मुश्किलें, जनरल नरवणे की पुस्तक को लेकर दिल्ली पुलिस ने दिया नोटिस

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ को नोटिस जारी कर पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक को सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।

Narendra Kumar Singh

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ को नोटिस जारी कर पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक को सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।

यह नोटिस ऐसे समय में जारी किया गया जब पुस्तक की स्थिति और अनधिकृत संस्करणों के कथित अवैध प्रसार के विरोध में दावे किए जा रहे हैं जिससे प्रकाशक, पूर्व सेना प्रमुख और वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियां एक व्यापक सार्वजनिक विवाद में शामिल हो गई हैं। पुलिस के अनुसार, विशेष प्रकोष्ठ ने नोटिस के माध्यम से प्रकाशक से औपचारिक रूप से संपर्क कर कई सवाल पूछे हैं और उनके विस्तृत जवाब मांगे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने ‘पेंगुइन इंडिया’ को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के माध्यम से कई सवाल पूछे गए हैं और उनके जवाब मांगे गए हैं।’’ यह कदम उन रिपोर्ट के मद्देनजर उठाया गया है जिनमें दावा किया गया है कि नरवणे के संस्मरण ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ की पांडुलिपि प्रकाशन से पहले डिजिटल और अन्य प्रारूपों में अवैध रूप से संभवत: प्रसारित की गई।

पुलिस ने बताया कि पांडुलिपि के अनधिकृत प्रसार के संबंध में लगे आरोपों के कारण प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

SCROLL FOR NEXT