टॉप न्यूज़

म्यांमार भूकंप: मलबे में दबी लाशों से फैल रही दुर्गंध, महामारी का खतरा बढ़ा

रेस्क्यू टीमों के लिए चुनौती

नेपीडॉ: म्यांमार में भूकंप के तीन दिन बाद मलबे में दबी लाशों से तेज दुर्गंध फैलने लगी है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों के लिए बड़ी चुनौती पैदा हो गई है। इसके साथ ही आसपास के इलाके में महामारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। जैसे-जैसे समय गुजर रहा है, मलबे में दबे लोगों के जीवित मिलने की संभावना कम होती जा रही है। भारत से भी कई टीमें म्यांमार में बचाव कार्य और घायलों के इलाज के लिए पहुंच चुकी हैं।

मलबे को हटाने का काम जारी

रविवार को म्यांमार के सड़कों पर सड़ते हुए शवों की बदबू फैली हुई थी।लोग मलबे को हटाने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं, ताकि किसी जीवित व्यक्ति को ढूंढा जा सके। दो दिन पहले आए भूकंप में 1,600 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और अनगिनत लोग मलबे में दब गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

28 मार्च को आया था भूकंप

28 मार्च की दोपहर को म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र मांडले के पास था। इस भूकंप से धरती झूले की तरह हिलने लगी और कई इमारतें धराशायी हो गईं। इसके परिणामस्वरूप शहर के हवाई अड्डे और अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक ढांचे को गंभीर नुकसान हुआ। टूटी हुई सड़कों, गिरे हुए पुलों, संचार में व्यवधान और देश में जारी गृहयुद्ध की वजह से राहत कार्यों में भी दिक्कतें आ रही हैं।

SCROLL FOR NEXT