विजय माल्या ने 2008 में आरसीबी को ऊंची बोली लगाकर खरीदा था। 
टॉप न्यूज़

RCB डील पर माल्या का करारा जवाब

आईपीएल की टीम आरसीबी के शुरुआती मालिक और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने इस क्रिकेट टीम के लगभग 18,776 करोड़ रुपये (करीब 2 अरब डॉलर) में बिकने पर उन आलोचकों पर तंज कसा है।

Narendra Kumar Singh

नई दिल्लीः आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के शुरुआती मालिक और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने इस क्रिकेट टीम के लगभग 18,776 करोड़ रुपये (करीब 2 अरब डॉलर) में बिकने पर उन आलोचकों पर तंज कसा है, जिन्होंने कभी इस निवेश को महज एक दिखावा या 'अहंकार की संतुष्टि के लिए किया गया सौदा' बताया था।

यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने आरसीबी को आदित्य बिड़ला समूह, द टाइम्स ऑफ इंडिया, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन जैसे खरीदारों के एक समूह को करीब 16,660 करोड़ रुपये के नकद सौदे में बेचा है। महिला प्रीमियर लीग के भुगतान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कमीशन को मिलाकर इस सौदे की कुल कीमत लगभग 18,776 करोड़ रुपये (2 अरब डॉलर) तक पहुंच जाती है।

जब साल 2008 में इस टीम को 450 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, तब लोग उस पर हंसते थे।- माल्या

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी एक पोस्ट में माल्या ने दावा किया कि जब साल 2008 में इस टीम को 450 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, तब लोग उस पर हंसते थे। कारोबारी ने अपनी सफाई में कहा कि इस कथित 'सनक' के पीछे का असली मकसद 'रॉयल चैलेंज' ब्रांड को खड़ा करना था, इसीलिए टीम का नाम आरसीबी रखा गया था। माल्या ने कहा कि आज इस निवेश की कीमत 16,660 करोड़ रुपये से भी अधिक हो गई है।

कारोबारी ने नए मालिकों को 'शुभकामनाएं' देते हुए याद दिलाया कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को चुनने का फैसला भी उसी का था, जो आज दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। माल्या भारतीय बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज न चुकाने के मामले में भारत में वांछित है और भारत ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा है।

SCROLL FOR NEXT