न्यूयॉर्कः दुनिया के सबसे प्रमुख एयरपोर्ट में से एक न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ी दुर्घटना हो गयी है हालांकि इसमें किसी की जान जाने की सूचना नहीं हैं। इस एयरपोर्ट रनवे पर कनाडा की एयरलाइंस का एक विमान लैंड करने के बाद एक वाहन से टकरा गया जिससे विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया। इस घटना में बुरी तरह घायल हुए पायलट और को-पायलट की मौत हो गयी है जबकि दो पुलिस वाले भी घायल हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान रनवे के निकट एक वाहन से टकरा गया, जो शायद एक फायर ट्रक था। इस संबंध में ATC टावर की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें अधिकारी घबराहट में चिल्लाते हुए सुनाई दे रहे हैं, "रुको, रुको, रुको!" ग्लोबल फ्लाइट ट्रैकर, Flightradar24 ने अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट किया कि एयर कनाडा एक्सप्रेस के विमान CRJ-900 के ज़मीन पर चलने वाले वाहन से टकराने के बाद ला गार्डिया एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था।
एयर कनाडा की फ्लाइट 8646, ला गार्डिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय एक फ़ायर ट्रक से टकरा गई।
विमान में 72 यात्री और चार चालक दल के सदस्य मौजूद थे।
न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी पोर्ट अथॉरिटी ने एक बयान में कहा, “रविवार रात लगभग 11:40 बजे, एयर कनाडा की ओर से संचालन कर रही जैज़ एविएशन की एक उड़ान ला गार्डिया हवाई अड्डे के रनवे नंबर चार पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में विमान ने पोर्ट अथॉरिटी के बचाव और अग्निशमन वाहन को टक्कर मार दी, जो किसी दूसरी घटना की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचा था।” बयान में कहा गया है कि पोर्ट अथॉरिटी पुलिस विभाग और एजेंसी के अध्यक्ष व कार्यकारी निदेशक रनवे पर मौजूद हैं, और हादसे की जांच के दौरान हवाई अड्डा बंद रखा गया है। जैज एविएशन एलपी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया। विमानन कंपनी ने कहा कि प्रारंभिक यात्री सूची के अनुसार विमान में 72 यात्री और चार चालक दल के सदस्य मौजूद थे।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइट फ्लाइट अवेयर के अनुसार, डेटा से पता चलता है कि यह उड़ान मॉन्ट्रियल के प्रमुख हवाई अड्डे मॉन्ट्रियल-पीयर एलीट ट्रुडो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी। मॉन्ट्रियल ट्रूडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आ रही एयर कनाडा की फ़्लाइट 8646, ला गार्डिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय एक फ़ायर ट्रक से टकरा गई। जब यह टक्कर हुई, तब विमान अपनी लैंडिंग रोल के आख़िरी चरण में था और लगभग 30 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से आगे बढ़ रहा था।
मीडिया रिपोर्टर्स में बताया गया है कि घटना के बाद US फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर सभी विमानों के लिए 'ग्राउंड स्टॉप' (ज़मीन पर ही रुकने का आदेश) जारी कर दिया था। घटना के संबंध में सोशल मीडिया में कई वीडियो हैं जिनमें दिखता है कि चेतावनियों के बावजूद, ज़मीन पर चलने वाला वह वाहन विमान से टकरा जाता है। घटना के बाद ATC आने वाली और आस-पास मौजूद अन्य उड़ानों को वापस लौटने का निर्देश देता है।
न्यूयॉर्क के इस एयरपोर्ट की इस घटना में विमान सुरक्षा को लेकर अमेरिकी एयरलाइंस सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।