प्रतीकात्मक तस्वीर। 
टॉप न्यूज़

चुनाव से पहले बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा जब्त

चुनाव आयोग के निर्देशों और “जीरो टॉलरेंस टू इंड्यूसमेंट” नीति के अनुपालन में मंगलवार को एक बड़ी जब्ती की गई।

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2028 की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता के तहत कार्रवाई तेज हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देशों और “जीरो टॉलरेंस टू इंड्यूसमेंट” नीति के अनुपालन में मंगलवार को एक बड़ी जब्ती की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पश्चिम बंगाल के कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, पार्क स्ट्रीट थाने से मिली सूचना के आधार पर आयकर विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों के पास से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की। जब्त की गई रकम में 4.75 लाख अमेरिकी डॉलर और 3 लाख थाई भाट शामिल हैं।

इस पूरी जब्ती का भारतीय मुद्रा में कुल मूल्य 4 करोड़ 54 लाख 82 हजार 500 रुपये (₹4,54,82,500) आंका गया है। आयकर विभाग ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के मद्देनज़र किसी भी तरह के अवैध लेन-देन और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिशों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

SCROLL FOR NEXT