टॉप न्यूज़

रांची वनडे में किंग कोहली का बल्ला गरजा, जड़ा 52वां शतक, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड

कोहली 135 रन बना कर आउट हो गये। उन्होंने कुल 120 गेंदें खेलीं और 11 चौके और सात छक्के लगाये।

रांचीः दक्षिण अफ्रीका के साथ रांची में चल रहे पहले वनडे में किंग कोहली का बल्ला ऐसा गरजा कि उन्होंने शतक जड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती दो मैचों में शून्य बनाने वाले विराट कोहली ने भारत में दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले वनडे में शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। चौका लगाकर उन्होंने शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने पांच छक्के और छह चौके लगाये।

कोहली ने आखिरी शतक 280 दिन पहले चैंपियंस ट्रॉफी में बनाया था। आज जो उन्होंने शतक बनाया वह उनका अंतरराष्ट्रीय 83वां शतक है। इस शतक के साथ उन्होंने वनडे में सबसे अधिक शतक बनाने वाले महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 51 शतक बनाये हैं। अब वनडे में सबसे अधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम हो गया है। हालांकि कोहली 135 रन बना कर आउट हो गये। उन्होंने कुल 120 गेंदें खेलीं और 11 चौके और सात छक्के लगाये।

कोहली-रोहित ने शतकीय पारी खेली

इससे पहले आज भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ रांची वनडे में शानदार शुरुआत की है। हालांकि ओपनर यशस्वी जायसवाल मात्र 18 रन बना कर जल्दी आउट हो गये। लेकिन उसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संभल कर खेलते हुए भारत का स्कोर 14 ओवर के अंदर ही 100 के पार पहुंचा दिया है। उसके बाद तेजी से खेलते हुए कोहली ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक बना लिया। उसके कुछ देर बाद रोहित ने भी 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। लेकिन रोहित 57 रन पर आउट हो गये।

गायकवाड़ और वॉशिंगटन नहीं चले

कोहली के शतक तक पहुंचने के पहले भारत ने चार विकेट गंवा दिये थे। चार नंबर पर आये ऋतुराज गायकवाड़ और पांच नंबर पर आये वॉशिंगटन सुंदर ज्यादा कुछ नहीं कर पाये। गायकवाड़ ने आठ जबकि सुंदर ने 13 रन बनाये।

भारत का सौ रन 13.3 ओवर में पूरा हो गया। भारत के सौ रन के दौरान कोहली और रोहित का बल्ला खूब गरजा है। कोहली ने अपने रनों में चार छक्के और चार चौके लगाये हैं जबकि रोहित पांच चौके और तीन छक्के भी लगाये। हालांकि रोहित को एक जीवन-दान भी मिल चुका है।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत कर भारत को बल्लबाजी के लिए बुलाया

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने तीन मैचों की श्रृंखला के शुरुआती वन डे में रविवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

दक्षिण अफ्रीका ने नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा और अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को विश्राम दिया है। टीम चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतर रही है।

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल भारत की कप्तानी कर रहे है। यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करेंगे जबकि रुतुराज गायकवाड़ को भी एकादश में मौका मिला है।

SCROLL FOR NEXT