मोहम्मद बागेर जोलघाद्र ईरानी सेना में महत्वपूर्ण पद पर थे ( फाइल फोटो ) 
टॉप न्यूज़

युद्ध के माहौल में ईरान की सुरक्षा नए हाथों में

ईरान ने मंगलवार को ‘ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के एक पूर्व कमांडर को देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नामित किया।

दुबईः ईरान ने मंगलवार को ‘ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के एक पूर्व कमांडर को देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नामित किया। पूर्व कमांडर ने इजराइल-अमेरिका के हवाई हमले में मारे गए अली लारीजानी की जगह ली है। ईरानी सरकारी टेलीविजन ने नए सचिव की पहचान मोहम्मद बागेर जोलघाद्र के रूप में की है।

जोलघाद्र रिवोल्यूशनरी गार्ड में ब्रिगेडियर जनरल के पद तक पहुंचे थे। वह ईरान की कार्ययोजना परिषद के सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। इधर ईरानी सेना का कहना है कि उसकी सशस्त्र सेनाएं पूर्ण विजय हासिल होने तक लड़ाई जारी रखेंगी। खातम-अलअनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही अलीबादी ने कहा कि ईरान की शक्तिशाली सेनाएं देश की अखंडता की रक्षा में गर्वित, विजयी और अडिग हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह संघर्ष पूर्ण विजय प्राप्त होने तक जारी रहेगा। जनरल अलीबादी की ये टिप्पणियां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के संदर्भ में आई हैं, जिसमें उन्होंने ने दावा किया था कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि, ईरान ने किसी भी तरह की प्रत्यक्ष वार्ता से इनकार किया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ये जरूर कहा है कि वे क्षेत्रीय देशों के समकक्षों से संपर्क में हैं।

ईरानी सरकारी टेलीविजन के अनुसार, जनरल अलीबादी ने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाएं ईरान की रक्षा में विजयी और दृढ़ हैं तथा पूर्ण विजय तक यह मार्ग जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि 'पूर्ण विजय' का क्या अर्थ है, लेकिन यह अमेरिका के साथ किसी भी संभावित वार्ता में रियायत न देने की चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT