प्रतीकात्मक तस्वीर। 
टॉप न्यूज़

श्रीलंका समुद्री क्षेत्र में ईरानी जहाज डूबा, 101 लोग लापता

श्रीलंका के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका के दक्षिणी तट पर डूब रहे ईरान के नौसैनिक जहाज से 32 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोलंबोः श्रीलंका से लगे समुद्री क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ईरानी जहाज में आग लगने की सूचना मिली। पहले यह समझा गया कि किसी पनडुब्बी ने इस जहाज पर हमला किया है, लेकिन बाद में श्रीलंका के अधिकारियों ने इसे गलत बताया। इस जहाज से घायल 32 लोगों को बचा कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह से जहाज डूब गया है।

इधर अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस जहाज में मौजूद 101 लोग गायब है जबकि 78 लोग घायल हुए हैं। जहाज में 180 जहाजी होने की सूचना है। लेकिन श्रीलंका के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका के दक्षिणी तट पर डूब रहे ईरान के नौसैनिक जहाज से 32 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी डॉ. अनिल जसिंघे ने बताया कि इनमें से एक की हालत गंभीर है, सात का आपातकालीन उपचार चल रहा है और अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने संसद को बताया कि श्रीलंका की नौसेना को सूचना मिली थी कि 180 लोगों को ले जा रहा पोत ‘इरिस देना’ संकट में है, जिसके बाद श्रीलंका ने बचाव अभियान के लिए अपने पोतों और वायुसेना के विमानों को भेजा। नौसैनिकों के घायल होने और पोत को हुए नुकसान के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

हालांकि डिस्ट्रेस कॉल के बाद हुए ऑपरेशन की पूरी जानकारी नहीं थी, लेकिन श्रीलंकाई न्यूज़ पोर्टल एडा डेराना और कई दूसरी जगहों ने बताया कि मुश्किल में फंसा ईरानी जहाज गाले से करीब 40 नॉटिकल मील दूर था और उसमें 180 लोग सवार थे। डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर अरुणा जयशेखर के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि नेवी और एयर फ़ोर्स जहाज़ से क्रू को निकालने के लिए मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे थे।

SCROLL FOR NEXT