दुबईः ईरान ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के नौसेना प्रमुख अलीरजा तंगसिरी की मौत की सोमवार को पुष्टि की। इजराइल ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि उसने ईरानी नौसेना के रियर एडमिरल तंगसिरी को मार गिराया है।
सोमवार को ईरानी सरकारी टेलीविजन पर रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक बयान में कहा गया कि तंगसिरी ‘गंभीर रूप से घायल होने के बाद अल्लाह के पास चले गए।’ बयान में ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखने में मदद करने के उनके प्रयासों की सराहना की गई।
बयान में कहा गया, ‘‘हर लड़ाका तंगसिरी है। हम देखेंगे कि आने वाले दिनों और महीनों में वे क्या-क्या चौंकाने वाले कारनामे करते हैं।’’ इस बीच, सरकारी मीडिया ने यह भी बताया कि सोमवार को तेहरान के उत्तर पश्चिम में लगभग 530 किलोमीटर की दूरी पर एक पेट्रोरसायन संयंत्र पर हमला हुआ। दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर लगी आग को बुझा दिया।