फाइल फोटो 
टॉप न्यूज़

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के बारे में आप कितना जानते हैं?

टी20 विश्व कप में आज भारत-पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होने जा रहा है, लेकिन इस मैच में पाकिस्तान के एक उभरते हुए मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक भारत में सुर्खियों में छाये हैं।

नई दिल्लीः टी20 विश्व कप में आज भारत-पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होने जा रहा है, लेकिन इस मैच में पाकिस्तान के एक उभरते हुए मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक भारत में सुर्खियों में छाये हैं। दरअसल अपने अनोखे गेंदबाजी एक्शन और शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। 

उस्मान का गेंदबाजी एक्शन बहुत ही अजीब है; वे गेंद फेंकने से ठीक पहले क्रीज पर कुछ सेकंड के लिए रुक जाते हैं। यह रुक-रुक कर गेंदबाजी करने का तरीका बल्लेबाजों की एकाग्रता और टाइमिंग को बिगाड़ देता है।

उस्मान तारिक ने नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच में डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने चार टी20 मैच खेले हैं और 11 विकेट लिये हैं जिनमें जिम्बाब्वे के खिलाफ एक हैट्रिक भी शामिल हैं। उनकी इकोनॉमी रेट 5.93 का है जिसे काफी अच्छा माना जाता है।

विवादों में तारिक का एक्शन

पाकिस्तान के इस खिलाड़ी पर उनके एक्शन को लेकर 'चकिंग' (गेंद फेंकने) के आरोप लगे हैं और उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान दो बार रिपोर्ट भी किया गया था। हालांकि, ICC और PCB के बायोमैकेनिकल टेस्ट में उनका एक्शन वैध (लीगल) पाया गया है।

पाकिस्तान के एक्स फैक्टर

उस्मान की कहानी काफी फिल्मी है। उन्होंने एक समय क्रिकेट छोड़ दिया था और दुबई में सेल्समैन के रूप में काम कर रहे थे। बहरहाल उन्हें इस विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम में एक 'एक्स-फैक्टर' के रूप में शामिल किया गया है। भारत के खिलाफ मैच में उन पर सभी की नजरें हैं, क्योंकि वे कोलंबो की स्पिन-फ्रेंडली पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। 

शुरुआती क्रिकेट करियर

उस्मान तारिक ने पाकिस्तान के घरेलू सर्किट से अपनी पहचान बनाई। जूनियर स्तर पर उन्होंने नियंत्रण और विविधता के कारण चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। क्लब और रीजनल टूर्नामेंट में लगातार विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें ऊंचे स्तर तक पहुंचाया। पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट और टी20 लीग में उन्होंने लगातार विकेट झटके हैं। मिडिल ओवरों में ब्रेकथ्रू दिलाने की उनकी क्षमता टीम के लिए निर्णायक रही है। इकॉनमी रेट पर नियंत्रण रखते हुए विकेट लेना उनकी पहचान बन चुका है।

उस्मान मुख्य रूप से ऑफ स्पिनर माने जाते हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी विविधता है। सटीक लाइन और लेंथ, फ्लाइट में बदलाव, बल्लेबाज को क्रीज पर बांधकर रखने की क्षमता और मिडिल ओवरों में रन गति पर नियंत्रण, ये कुछ खुबियां हैं जो तारिक को विशेष बनाती हैं।

धोनी की फिल्म ने बदली जिंदगी

उस्मान तारिक का जन्म 7 जून 1995 में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा में हुआ था। क्रिकेट का शौक बचपन से था लेकिन घर के हालातों के कारण वह काम के सिलसिले में दुबई चले गये थे। यहां एक दिन उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म एमएस धोनीः द अनटोडल्ड स्टोरी देखी। इस फिल्म ने उनकी जिंदगी बदल दी और वह फिर से अपने क्रिकेट करियर की तरफ लौटे।

SCROLL FOR NEXT