प्रतीकात्मक तस्वीर। 
टॉप न्यूज़

सगाई में चोरी, फिर आया रहस्यमयी कूरियर… अंदर निकले वही सोने के गहने

तिरुपति में एक सगाई समारोह के दौरान सोने के आभूषण चोरी हो गए लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि चोरी किए गए आभूषण को कूरियर के माध्यम से लौटा दिया गया।

तिरुपति (आंध्र प्रदेश): तिरुपति में एक सगाई समारोह के दौरान सोने के आभूषण चोरी हो गए लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि चोरी किए गए आभूषण को कूरियर के माध्यम से लौटा दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि करीब 20 दिन पहले तिरुपति निवासी एक दंपति सगाई समारोह में शामिल होने नायडुपेटा आए थे और समारोह स्थल से उनके गहने चोरी हो गए थे।

नायडुपेटा के पुलिस उपाधीक्षक जी. चंतिबाबू ने कहा, ‘सगाई समारोह के दौरान कथित तौर पर चोरी हुए आभूषणों को बाद में एक कूरियर के माध्यम से वापस भेज दिया गया और दंपति को यह कूरियर घर के दरवाजे पर रखा मिला।’

पुलिस के अनुसार, परिवार ने गहने मिलने के बाद अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने गहनों से उंगलियों के निशान एकत्र किए और चोरी में शामिल व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

SCROLL FOR NEXT