भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ( फाइल फोटो ) 
टॉप न्यूज़

गंभीर बनाम डीपफेक, कोर्ट की नजर

दिल्ली हाई कोर्ट ने डीपफेक से जुड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की याचिका को 23 मार्च को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

नयी दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की उस याचिका को 23 मार्च को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया, जिसमें ‘डीपफेक’ सामग्री तैयार करने और व्यावसायिक लाभ के लिए उनकी छवि, आवाज तथा उनके व्यक्तित्व से जुड़ी अन्य विशेषताओं के दुरुपयोग और शोषण पर रोक लगाए जाने का अनुरोध किया गया है।

‘डीपफेक’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर आधारित प्रौद्योगिकी है, जिसका उपयोग किसी व्यक्ति की छवि, आवाज या वीडियो का इस्तेमाल कर ऐसा फर्जी वीडियो, फोटो या ऑडियो बनाने के लिए किया जाता है जो बिल्कुल असली लगता है। गंभीर के वकील ने शुक्रवार को न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष कहा कि यह केवल उनके व्यक्तित्व से जुड़े अधिकारों के उल्लंघन का मामला नहीं है, बल्कि उनकी गरिमा का भी प्रश्न है।

SCROLL FOR NEXT