टॉप न्यूज़

Chhaava ने तोड़े कई रिकॉर्ड, जाने अब तक का Worldwide Collection

फिल्म 700 करोड़ क्लब में शामिल

नई दिल्ली - छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता की कहानी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों का दिल जीत रही है। यही कारण है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस मूवी की कमाई भारत में तेजी से बढ़ रही है, लेकिन दुनियाभर में इसका कलेक्शन और भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा है।

14 फरवरी को रिलीज हुई थी फिल्म

रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की फिल्म छावा को रिलीज हुए सिर्फ 25 दिन हुए हैं, लेकिन इसकी जबरदस्त कमाई ने बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को खतरे में डाल दिया है। 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने से पहले ही छावा ने दुनियाभर में सनी देओल की गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अब इस फिल्म की नजरें पांच और बड़ी फिल्मों पर टिकी हैं, जिनके रिकॉर्ड को तोड़ना इसके लिए मुश्किल नहीं लग रहा। आइए जानते हैं, वो पांच फिल्में कौन-सी हैं जिनका छावा पीछा कर रही है।

700 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है छावा

छावा को दुनियाभर के कई देशों में रिलीज किया गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, मलेशिया, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, रूस, यूके और अमेरिका सहित कई जगहों पर इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला। विदेशों में भी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और देखते ही देखते यह 700 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। अब तक छावा वर्ल्डवाइड 708 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की यह ऐतिहासिक फिल्म अब भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। गदर 2, सुल्तान, संजू और धूम 3 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए छावा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।

फिल्म अब तक 257% का शुद्ध लाभ कर चुकी है

130 करोड़ के बजट में बनी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा ने अब तक लगभग 257% का जबरदस्त मुनाफा कमा लिया है, जो इसे पुष्पा 2 से भी आगे ले जाता है। हालांकि, फिल्म की रफ्तार यहीं रुकने वाली नहीं है। 14 मार्च को होली है और तब तक सिनेमाघरों में सलमान खान की सिकंदर के अलावा कोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही, जो छावा को चुनौती दे सके।

ऐसे में वीकेंड पर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन में और बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। अब छावा की नजरें आमिर खान की पीके पर टिकी हैं, जिसका वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए इसे सिर्फ 60 करोड़ और कमाने की जरूरत है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो आने वाले समय में स्त्री 2, सीक्रेट सुपरस्टार, एनिमल और बजरंगी भाईजान का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

SCROLL FOR NEXT