टॉप न्यूज़

भाजपा नेता वाई खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने वाई खेमचंद सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Narendra Kumar Singh

इंफालः भाजपा नेता वाई खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के कुछ घंटों बाद यहां ‘लोक भवन’ में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। अशांत मणिपुर पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन के अधीन था। शपथ ग्रहण समारोह में कई भाजपा विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और राज्य के शीर्ष राजग नेता शामिल हुए।

इससे पहले सिंह के नेतृत्व में राजग के प्रतिनिधिमंडल ने यहां लोक भवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। भल्ला से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में चुराचांदपुर और फेरजॉल के कुकी-जो बहुल जिलों के दो विधायक शामिल थे। सिंह को मंगलवार को नयी दिल्ली में भाजपा विधायक दल का नेता और उसके बाद राजग विधायक दल का नेता चुना गया।

SCROLL FOR NEXT