फाइल फोटो। 
टॉप न्यूज़

ट्रंप का एक दावा, और गिर गए तेल के 10 फीसदी दाम

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को महत्वपूर्ण 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को फिर से खोलने के लिए समयसीमा बढ़ाने के बाद सोमवार को वॉल स्ट्रीट में जबर्दस्त उछाल आया और वैश्विक तेल कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

Narendra Kumar Singh

टोक्योः राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को महत्वपूर्ण 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को फिर से खोलने के लिए समयसीमा बढ़ाने के बाद सोमवार को वॉल स्ट्रीट (अमेरिकी शेयर बाजार) में जबर्दस्त उछाल आया और वैश्विक तेल कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अगले पांच दिन तक ईरानी बिजली संयंत्रों और अन्य उर्जा बुनियादी ढांचों पर हमले नहीं करेगा। इसके साथ ही ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ बातचीत में प्रगति हुई है।

ईरान के साथ युद्ध के चौथे हफ्ते में प्रवेश करने के बीच ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इन हमलों को टालने की जानकारी साझा की। इस खबर के आते ही 'एसएंडपी 500' और 'डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज' के वायदा कारोबार में बाजार खुलने से पहले ही 2.6 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

दूसरी ओर, कच्चे तेल की कीमतों ने तुरंत अपना रुख बदल लिया और इनमें 10 प्रतिशत तक की गिरावट आई। बेंचमार्क अमेरिकी कच्चा तेल 8.23 डॉलर गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानक 'ब्रेंट क्रूड' भी 9.02 डॉलर की गिरावट के साथ 103.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

SCROLL FOR NEXT