ईरान युद्ध दिन पर दिन जानलेवा होता जा रहा है। Bilal Hussein
टॉप न्यूज़

ईरान में युद्ध से 1045 लोगों की मौत

ईरान के शहीद और पूर्व सैनिक मामलों के संगठन ने यह आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि इन लोगों की पहचान हो गयी है और इन शवों का अंतिम संस्कार किया जाना बाकी है।

Narendra Kumar Singh

दुबईः ईरान के अमेरिका और इजराइल के साथ जारी युद्ध में मरने वालों की संख्या कम से कम 1,045 हो गई है। ईरान की एक सरकारी एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। ईरान के शहीद और पूर्व सैनिक मामलों के संगठन ने यह आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि इन लोगों की पहचान हो गयी है और इन शवों का अंतिम संस्कार किया जाना बाकी है।

पश्चिम एशिया में बुधवार को युद्ध के और तेज होने के साथ ही ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कड़ी धमकी जारी करते हुए कहा कि वह ‘क्षेत्र के सैन्य और आर्थिक ढांचे को पूरी तरह से नष्ट करने’ के लिए बिल्कुल तैयार है। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने यह बयान ईरानी सरकारी टेलीविजन के माध्यम से जारी किया।

बयान के मुताबिक, “अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और छल का परिणाम क्षेत्र के सैन्य और आर्थिक ढांचे के पूर्ण विनाश के रूप में होगा।”

इधर ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल की जंग के पांचवें दिन में प्रवेश करने के बीच बुधवार को तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि सुबह के समय तेहरान के आसपास विस्फोट हुए। वहीं, इजराइल ने कहा कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के कारण उसे अपनी हवाई सुरक्षा प्रणाली को सक्रिय करना पड़ा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि यह जंग कई हफ्तों या उससे भी अधिक समय तक जारी रह सकती है। इस युद्ध में अभी तक ईरान में लगभग 800 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें कुछ ऐसे भी शामिल हैं जिन्हें ट्रंप ने देश के संभावित भविष्य के नेता माना था।

इज़राइल ने कहा कि हिजबुल्ला के लड़ाकों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए उसने लेबनान में कई ठिकानों पर हमले किए। लेबनान के सरकारी मीडिया ने बताया कि बालबेक शहर में एक रिहायशी इमारत पर इज़राइल के हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

एक दिन पहले, इजराइल ने ईरान के मिसाइल दागने वाले ठिकानों और एक परमाणु अनुसंधान केंद्र पर हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने इज़राइल और अन्य स्थानों, अमेरिकी दूतावासों को निशाना बनाते हुए ऊर्जा आपूर्ति और यात्रा व्यवस्था को प्रभावित किया।

SCROLL FOR NEXT